न्यूजीलैंड को एक और बड़ा झटका, विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

Summary :

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग पीठ की चोट से उबरने में असफल रहने के बाद गुरुवार से यानि के अब से कुछ देर बाद ही मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से ठीक पहले न्यूजीलैंड को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। दरअसल बीते दिन जहां न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बाई कोहनी में चोट लगने की वजह से वो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। वहीं, अब खबर है न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग पीठ की चोट से उबरने में असफल रहने के बाद गुरुवार से यानि के अब से कुछ देर बाद ही मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वाटलिंग पीठ में दर्द से पूरी तरह से नहीं उबर पाए और उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस चोट ने वाटलिंग को पहले भी परेशान किया है। हालांकि पिछले 24 घंटों में इसमें सुधार हुआ था, लेकिन इसमें इतना सुधार नहीं हुआ है कि वह दूसरे टेस्ट में विकेट के पीछ की जिम्मेदारी निभा सके।

वाटलिंग की जगह अब वेलिंगटन फायरबर्डस के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल अपने 11वें टेस्ट में छठी बार विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 18000 दर्शकों की मौजूदगी में खेला जाएगा।
वाटलिंग 18 जून से भारत के खिलाफ होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे।  ​35 साल के वाटलिंग ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 74 टेस्ट और 28 वनडे मैच खेले हैं। वाटलिंग टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले मात्र नौवें विकेटकीपर बल्लेबाज है। उन्होंने पहला दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।

Desk Team