भारत को ऑस्ट्रेलिया में मिली 2-1 की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में न केवल भरोसेमंद खिलाडिय़ों ने ही नहीं बल्कि युवा खिलाडिय़ों ने भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखलाया है। जहां मोहम्मद सिराज का तेज गेंदबाज के रूप में सामने आए तो वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल ओपनर के रूप में सामने आए। इस दौरान ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर ने भी खास कमाल करके दिखाया।

ब्रैड हॉग ने शुभमन गिल की करी तारीफ
ऋषभ पंत ने सिडनी में शानदार 97 और ब्रिस्बेन में नाबाद 89 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम का विश्वास को बढ़ाया है। हालांकि ऑस्टे्रलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग 21 साल के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। जी हां दरअसल ब्रैड हॉग का मानना है कि भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल के अंदर भविष्य में एक दिग्गज बल्लेबाज बनने की क्षमता है।

हॉग अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, उनके पास सभी वे शॉट्स हैं, जो किताब में होते हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनकी जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया वह तब था, जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने उन्हें शॉर्ट बॉल पर आजमाना चाहा, और वे इन शॉर्ट बॉल पर हुक शॉट मारने के लिए पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने कहा, वह थोड़ा बहुत दिग्गज बनने जा रहे हैं और वह टेस्ट क्रिकेट में अगले 10 वर्षों में दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में शुमार होने जा रहे हैं।

बता दें,गिल ने हाल ही ऑस्ट्रेलिया दौरे से अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरूआत की है। उन्होंने इस सीरीज में छह पारियों में 51.80 की औसत से कुल 259 रन बनाए हैं।

गिल ने गाबा के ब्रिसबेन में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट में दूसरी पारी में 91 रनों की शानदार पारी खेली थी और उनकी इस पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर वह मैच जीत लिया और 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली।

मालूम हो शुभमन गिल ने केवल पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर के अलावा भारतीय खिलाड़ियों और दिग्गजों गौतम गंभीर, इयान बिशप, सुनील गावस्कर, विक्रम राठौर और रविचंद्रन अश्विन ने कई इंटरव्यूज में शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही गिल ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनकी सफलता के पीछे युवराज सिंह का हाथ है।


Download Android App
Download iOS App



