Brock Lesnar और Oba Femi के फाइनल मुकाबले में जोड़ी जाएगी नई शर्त, जानें कब खेला जाएगा ये मैच?

Summary :

Brock Lesnar vs Oba Femi: WWE में इस समय सबसे पॉपुलर कॉम्पटीशन में से एक ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच चल रहा क्लैश है। दोनों सुपरस्टार अब तक दो बार आमने-सामने आ चुके हैं और फिलहाल मुकाबला 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में फैंस की नजरें अब इस राइवलरी के निर्णायक यानी तीसरे मैच पर टिकी हुई हैं। रेसलमेनिया 42 में हुए पहले मुकाबले में ओबा फेमी ने जीत हासिल कर के सबको चौंका दिया था। वहीं हाल ही में आयोजित क्लैश इन इटली इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने वापसी करते हुए हिसाब बराबर कर लिया। अब…

Brock Lesnar vs Oba Femi: WWE में इस समय सबसे पॉपुलर कॉम्पटीशन में से एक ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच चल रहा क्लैश है। दोनों सुपरस्टार अब तक दो बार आमने-सामने आ चुके हैं और फिलहाल मुकाबला 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में फैंस की नजरें अब इस राइवलरी के निर्णायक यानी तीसरे मैच पर टिकी हुई हैं। रेसलमेनिया 42 में हुए पहले मुकाबले में ओबा फेमी ने जीत हासिल कर के सबको चौंका दिया था। वहीं हाल ही में आयोजित क्लैश इन इटली इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने वापसी करते हुए हिसाब बराबर कर लिया। अब दोनों के बीच होने वाला अगला मुकाबला इस दुश्मनी का आखरी चैप्टर साबित हो सकता है।

Bully Ray Suggestion: बुली रे ने सुझाई खास शर्त

Brock Lesnar vs Oba Femi
Brock Lesnar vs Oba Femi (Source: Social Media)

WWE हॉल ऑफ फेम और दिग्गज एनालिस्ट बुली रे का मानना है कि तीसरे मैच को और यादगार बनाने के लिए इसमें कोई खास शर्त जोड़ी जानी चाहिए। Busted Open Podcast में बातचीत के दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि यह मुकाबला “लास्ट वॉरियर स्टैंडिंग” मैच होना चाहिए। बुली रे ने कहा कि रेसलमेनिया में फेमी का दबदबा देखने को मिला, जबकि इटली में लैसनर ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। ऐसे में बिना किसी खास नियम के तीसरा मैच पहले दो मुकाबलों जैसा ही महसूस हो सकता है।

Brock Lesnar vs Oba Femi
Brock Lesnar vs Oba Femi (Source: Social Media)

उन्होंने यह भी कहा कि अगर ब्रॉक लैसनर अपने करियर को दांव पर लगाने जैसी बड़ी शर्त स्वीकार करते हैं, तो मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ सकता है। उनके अनुसार दोनों सुपरस्टार असली वॉरियर हैं और “लास्ट वॉरियर स्टैंडिंग” जैसी शर्त उनकी कहानी के लिए पूरी तरह फिट बैठती है।

WWE Third Clash Between Oba Femi And Brock Lesnar: कब हो सकता है तीसरा मुकाबला?

Brock Lesnar vs Oba Femi
Brock Lesnar vs Oba Femi (Source: Social Media)

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तीसरा मैच लगभग तय माना जा रहा है। WWE इतनी बड़ी राइवलरी को जल्द खत्म करने के मूड में नहीं दिख रही है। खुद ओबा फेमी भी ये संकेत दे चुके हैं कि उनकी लैसनर के साथ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों सुपरस्टार 27 जून को सऊदी अरब में होने वाले “नाइट ऑफ चैंपियंस” प्रीमियम लाइव इवेंट में एक बार फिर आमने-सामने आ सकते हैं। फिलहाल WWE की ओर से ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फैंस बेसब्री से इस मुकाबले के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

अगर यह मैच वास्तव में किसी खास शर्त के साथ आयोजित होता है, तो यह साल 2026 के सबसे बड़े WWE मुकाबलों में से एक साबित हो सकता है।

Read More: IND Vs AFG टेस्ट मैच में क्या होगी प्लेइंग 11?, कोच गौतम गंभीर ने किया खुलासा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।