इपोह : भारत एक और निराशाजनक प्रदर्शन करते हुये विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया से मंगलवार को 2-4 से हार गया जिससे उसकी 27वें अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग टूट गयीं। भारतीय पुरूष टीम मैच के 40वें मिनट तक 0-4 से पिछड़ गयी थी। भारत ने हालांकि 52वें और 53वें मिनट में लगातार दो गोल किये लेकिन यह उसे मैच में वापिस लाने के लिये काफी नहीं थे। भारत को टूर्नामेंट में तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा जबकि आस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी जीत हासिल कर फाइनल का दावा मजबूत कर लिया।
भारत अपने पहले मैच में ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना से 2-3 से हार गया था जबकि उसका अगला मैच गत चैंपियन इंग्लैंड से 1-1 से बराबर छूटा था। आस्ट्रेलिया ने इससे पहले इंग्लैंड को 4-1 से और मलेशिया को 3-1 से हराया था। दिन के एक अन्य मैच में इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4-1 से पराजित किया। भारतीय टीम को अब बुधवार को मेजबान मलेशिया से और शुक्रवार को आयरलैंड से खेलना है। भारत ने पहले 2क्वार्टर में आस्ट्रेलिया को मात्र एक गोल की बढ़त तक रोके रखा था।
पहला क्वार्टर गोलरहित रहा था और आस्ट्रेलिया ने दूसरे क्वार्टर में 28वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर बढ़त बनायी। मार्क नोल्स ने पेनल्टी स्ट्रोक पर यह गोल किया। तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही आस्ट्रेलिया ने 5 मिनट के अंतराल पर 3 गोल दागकर भारतीय चुनौती को तहस-नहस कर दिया।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



