कैमरून ग्रीन के सिर पर लगा जसप्रीत बुमराह का जोरदार शॉट,अब गेंदबाज हुआ मैच से बाहर

Summary :

इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन दिवसीय डे नाइट प्रैक्टिस मैच का अभ्यास कर रही है।

इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन दिवसीय डे नाइट प्रैक्टिस मैच का अभ्यास कर रही है। क्योंकि टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ये प्रैक्टिस मैच इंडिया और ऑस्ट्रलिया टीम दोनों के लिए ही जरूरी है। दोनों टीमों के बीच आने वाली 17 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत होनी है।
लेकिन इस मैच के बीच आस्ट्रेलिया-ए के कैमरून ग्रीन को भारत के खिलाफ खेले जा रहे अभ्यास मैच के पहले दिन यानि शुक्रवार को गेंदबाजी के दौरान सिर में गेंद लग गई जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। 
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीन दिवसीय दिन-रात प्रारूप के मैच में ग्रीन, जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी कर रहे थे। बुमराह ने ग्रीन की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाई। 

गेंद 21 साल के इस खिलाड़ी के हाथ से टकरा कर सीधे उनके सिर में लगी। नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े मोहम्मद सिराज तुरंत ग्रीन के पास गए। ग्रीन ने पहले अभ्यास मैच में शतक जमाया था। आस्ट्रेलिया-ए के मेडिकल टीम ने उनको देखा और फिर वह मैदान के बाहर चले गए। 
अभ्यास मैच में यह दूसरी बार है कि आस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी को सिर में गेंद लगी हो। पहले अभ्यास मैच में विल पुकोवस्की को सिर में गेंद लगी थी और इसी कारण वह कनकशन के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। 

Desk Team