India करेगी Zimbabwe को क्लीन स्वीप!, तीसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

Summary :

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मैच आज हरारे में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम की नजर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी। सीरीज पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है। अभिषेक शर्मा को आराम देकर प्रभसिमरन सिंह को डेब्यू का मौका मिल सकता है, जबकि हर्ष दुबे भी अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकते हैं।

इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखरी मुकाबला आज (रविवार) हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इंडियन टीम पहले ही शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। अब कप्तान श्रेयस अय्यर की लीडरशिप में टीम की कोशिश जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप करने की होगी। सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी इंडियन टीम इस मुकाबले में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिलना तय माना जा रहा है।

प्रभसिमरन सिंह को मिल सकता है डेब्यू का मौका

Prabhsimran International Debut Against Zimbabwe
Prabhsimran International Debut Against Zimbabwe (Source: Google)

तीसरे टी-20 में विस्फोटक बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को इंटरनेशनल टी-20 में डेब्यू का मौका मिल सकता है। उन्हें ओपनर अभिषेक शर्मा की जगह शामिल किए जाने की संभावना है। अभिषेक पिछले कुछ मैचों में बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हालांकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लेकर अपनी एबिलिटी साबित की थी। बावजूद इसके लगातार क्रिकेट और वर्कलोड को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम दे सकता है। प्रभसिमरन सिंह की बात करें तो उन्होंने आईपीएल के पिछले दो सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है और लगातार 500 से ज्यादा रन बनाकर अपना दम दिखाया है।

हर्ष दुबे कर सकते हैं टी20 डेब्यू

Harsh Dubey International Debut In T20I
Harsh Dubey International Debut In T20I (Source: Google)

इंडियन टीम स्पिन विभाग में भी बदलाव कर सकती है। युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिल सकता है। वह पहले ही वनडे क्रिकेट में इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके हैं और दो मैचों में चार विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हर्ष दुबे बाएं हाथ के स्पिनर होने के साथ-साथ अच्छे बल्लेबाज भी हैं। रवि बिश्नोई हाल के मुकाबलों में अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं, ऐसे में उनकी जगह हर्ष दुबे को मौका मिल सकता है।

Changes In Indian Team Playing 11: इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

Indian Team Playing 11
Indian Team Playing 11 (Source: Google)

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, मयंक यादव, प्रिंस यादव और यश ठाकुर।

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

Harare Sports Club
Harare Sports Club (Source: Google)

इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इसी मैदान पर सीरीज के पहले दोनों मैच भी ऑर्गनाइज़ किए गए थे। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 4:00 बजे होगा। इस मैदान के हालिया रिकॉर्ड को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

Read More: जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद Shreyas Iyer पर फिदा हुआ टीम इंडिया का युवा स्टार, जानें क्यों?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।