चेज-होल्डर ने विंडीज को संभाला

Summary :

वेस्टइंडीज ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 295 रन बनाये हैं। चेज (नाबाद 98) अपने चौथे टेस्ट शतक से केवल दो रन दूर हैं।

हैदराबाद : रोस्टन चेज और कप्तान जेसन होल्डर ने बल्लेबाजी के लिये अनुकूल परिस्थितियों और भारत के सीमित गेंदबाजी आक्रमण का फायदा उठाकर शुक्रवार को यहां सातवें विकेट के लिये 104 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबारा। वेस्टइंडीज ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 295 रन बनाये हैं। चेज (नाबाद 98) अपने चौथे टेस्ट शतक से केवल दो रन दूर हैं। उन्होंने अब तक 174 गेंदें खेलकर सात चौके और एक छक्का लगाया है।

होल्डर दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उमेश यादव की गेंद को लेग साइड पर खेलने के प्रयास में उन्होंने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच दिया। उनके आउट होने के बाद देवेंद्र बिशू (नाबाद दो) ने चेज के साथ मिलकर दिन के आखिरी पांच ओवरों में गेंदबाजों का डटकर सामना किया। चेज और होल्डर हालांकि वेस्टइंडीज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे। इन दोनों ने तब जिम्मेदारी संभाली जबकि पहला मैच पारी के अंतर से गंवाने वाली कैरेबियाई टीम ने कुलदीप यादव (74 रन देकर तीन विकेट) और उमेश यादव (83 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने छह विकेट 182 रन पर गंवा दिये थे।

हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा ने किया ऐसा ‘बर्थडे विश’ की ट्विटर आ गयी आफत

यह हालत तब थी जबकि भारत केवल चार गेंदबाजों का उपयोग करने को मजबूर था। भारत के लिये मैच की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी क्योंकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर केवल दस गेंद करने के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़कर बाहर चले गये।

Desk Team