लंदन : चेल्सी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के चौथे दौर के मैच में शनिवार को यहां स्टैमफर्ड ब्रिज पर शेफील्ड युनाइटेड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रोमांचक ड्रॉ खेला। फ्रैंक लैम्पार्ड को चेल्सी के कोच के रूप में घरेलू मैदान पर अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। चेल्सी के लिए इस मैच में दोनों गोल युवा स्ट्राइकर टैमी अब्राहम ने दागे जबकि मेहमान टीम ने दोनों गोल सेकेंड हाफ में किए। मैच की शुरुआत चेल्सी ने दमदार तरीके से की और अटैकिंग फुटबॉल खेली।
19वें मिनट में अब्राहम को 18 यॉर्ड बॉक्स में मौका मिला और उन्होंने गोल करते हुए मेजबान टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद, चेल्सी ने लगातार गोल करने का प्रयास किया। उसे पहला हाफ समाप्त होने से पहले सफलता मिली। मैच के 43वें मिनट में चेल्सी ने एक बार फिर अटैक किया।
इस बार भी अब्राहम ने मौका नहीं गंवाया और गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत मेहमान टीम के लिए दमदार रही। 46वें मिनट में केलम रॉबिन्सन ने गोल करते हुए शेफिल्ड की वापसी की उम्मीदों को जिंदा रखा। मेहमान टीम ने लगातार गोल करने के प्रयास और उसे सफलता अंतिम क्षणों में मिली।


Download Android App
Download iOS App



