हरियाणा के गुरुग्राम में फेरी लगाने वाले दो किशोरों को एक तेज रफ्तार लैंड रोवर कार ने रौंद दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर रविवार रात लगभग 10 बजे हुई, जब लड़के (14-16 के बीच आयु वर्ग के) गोलगप्पे की अपनी रेहड़ी लेकर घर लौट रहे थे।
विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही लैंड रोवर कार ने उनकी रेहड़ी को टक्कर मारी और उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गई। टक्कर के बाद कार पर से चालक का नियंत्रण हट गया और कार डिवाइडर से जा टकराई। वहीं, लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ब्रांड न्यू कार पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और दोषी वाहन चालक की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



