आईपीएल के दूसरे चरण के लिए एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने दुबई के लिए भरी उड़ान

Summary :

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में शुक्रवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए संयुक्त अरब अमीरात रवाना हो गई।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में शुक्रवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए संयुक्त अरब अमीरात रवाना हो गई। आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से होगा। इस दौरान पहले मुकबले में सीएसके की भिड़ंत पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगी। तीन बार की चैंपियन चेन्नई ने धोनी की एयरपोर्ट पर सूटकेस लेकर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। चेन्नई ने ट्वीट कर कहा, गेट रेडी फोक्स।
चेन्नई ने साथ ही सुरेश रैना, अंबाटी रायुडू, रॉबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, करण शर्मा और केएम आसिफ की दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर वेटिंग एरिया में बैठे फोटो पोस्ट की।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से गत 15 अगस्त को संन्यास लेने के बाद धोनी और रैना अब आईपीएल में खेलते ही नजर आते हैं। रैना हालांकि उत्तर प्रदेश के लिए सैयद मुश्ताक अली टी20 मैच में भी खेलते दिखे थे।
चेन्नई की टीम का दुबई में मुंबई इंडियंस से मुकाबला होगा। इससे पहले, मुंबई इंडियंस की टीम भी यूएई के लिए रवाना हुई। आईपीएल के दूसरे चरण का आयोजन यूएई में होगा। चेन्नई की टीम फिलहाल सात मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

Desk Team