Kidambi Srikanth के भविष्य को लेकर कोच की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

Summary :

कोच पारुपल्ली कश्यप को लगता है कि Kidambi Srikanth का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है और उन्हें उम्मीद है कि अपनी फिटनेस और खेल पर काम करने के बाद वह इस सत्र में कुछ अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। HIGHLIGHTS दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं 2017 में चार सुपर सीरीज खिताब जीते थे। Kidambi Srikanth ने मार्च में स्विस ओपन सुपर 300 में सेमीफाइनल में पहुंचकर वापसी के संकेत दिये। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस 31 साल के…

कोच पारुपल्ली कश्यप को लगता है कि Kidambi Srikanth का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है और उन्हें उम्मीद है कि अपनी फिटनेस और खेल पर काम करने के बाद वह इस सत्र में कुछ अच्छे नतीजे हासिल करेंगे।

HIGHLIGHTS

  • दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं
  • 2017 में चार सुपर सीरीज खिताब जीते थे।
  • Kidambi Srikanth ने मार्च में स्विस ओपन सुपर 300 में सेमीफाइनल में पहुंचकर वापसी के संकेत दिये।


दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस 31 साल के खिलाड़ी ने 2017 में चार सुपर सीरीज खिताब जीते थे। विश्व चैम्पियनशिप 2021 में रजत पदक जीतने वाले श्रीकांत ने मार्च में स्विस ओपन सुपर 300 में सेमीफाइनल में पहुंचकर वापसी के संकेत दिये।
इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाईटेड द्वारा आयोजित ‘रोड टू ओल्ड ट्रैफर्ड फुटबॉल’ कार्यक्रम के मौके पर कश्यप ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है और आप उससे इस साल और अगले साल अच्छे नतीजों की उम्मीद कर सकते हैं। ’’


श्रीकांत को कोचिंग दे रहे कश्यप ने कहा, ‘‘वह फिटनेस में जूझ रहा था। उसने कोशिश की होगी लेकिन इंडोनेशिया से जिस कोच को उसने नियुक्त किया था, यह कदम कारगर नहीं रहा। वह मैच के दौरान तेजी के साथ नहीं खेल सका। वह काफी आसानी से मैच हार गया और यहां तक कि कुछ में तो चुनौती भी पेश नहीं कर सका। ’’ राष्ट्रमंडल खेल 2018 के स्वर्ण पदक विजेता श्रीकांत लगातार खराब प्रदर्शन के कारण विश्व रैंकिंग में 27वें स्थान पर खिसकने के बाद पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन से चूक गये।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.