नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में हो रहे गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम 2018 में भारत का खाता खुल गया है। कॉमनवेल्थ गेम में भारत को वेट लिफ्टिंग में पहला मेडल मिल गया है। गुरुराजा ने पुरुषों के वेट लिफ्टिंग में 56 किलोग्राम वर्ग में पहला सिल्वर मेडल जीत लिया है। गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में गुरुवार का दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा। यही वजह है कि खेल की शुरुआत में ही भारत ने अपना पहला पदक पक्का कर लिया।
भारत को मिले पहले मेडल के मौके पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सेहवाग ने तुरंत ट्वीट कर गुरुराज को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि हमें पहला मेडल मिल गया है। कॉमनवेल्थ गेम के पुरुषों के 56 किग्रा वर्ग में गुरुराजा को बधाई दी और कहा कि आप पर मुझे गर्व है।
बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के क्ववींसलैंड के गोल्ड कोस्ट में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी के आखिरी दौर में प्रिंस चार्ल्स के आधिकारिक रूप से ऐलान के साथ ही 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का ऑफिशियली आगाज हो गया है। खेल प्रतिस्पर्धाओं की शुरुआत आज से हुई। जिसमें भारत भी स्वर्ण पदक के लिए जोर-आजमाइश करेगा। इसी के साथ भारत ने पहला पदक अपने नाम कर लिया है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



