मेलबर्न : कोविड-19 के संभावना के कारण कुछ समय के लिये पृथक रहे आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने कहा कि एक समय तो मुझे ऐसा लगा कि जैसे कि मेरे साथ मजाक हुआ है।
ऐसा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान हुआ। परीक्षण से हालांकि पता चला कि रिचर्डसन कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं। वह टीम से नहीं जुड़ पाये क्योंकि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए यह श्रृंखला बीच में ही रद्द कर दी गयी।
इस 29 वर्षीय गेंदबाज क्रिकेट.काम.एयू से कहा, ‘‘मैं इसलिए जोखिम में था क्योंकि पिछले सप्ताह के दौरान मैंने विदेश दौरा किया था और मुझे चार में से एक लक्षण पाया गया था। यही वजह थी कि मेरा परीक्षण किया गया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक समय मुझे लगा कि मेरे साथ मजाक किया जा रहा है लेकिन तब चिकित्सकों ने समझाया कि ऐसा नहीं है। ’’
रिचर्डसन ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद थी कि मेरा परीक्षण पाजीटिव नहीं आएगा और ईश्वर की कृपा से ऐसा ही हुआ। मैं अच्छा था और मैं बाहर जाकर फिर से ताजा हवा ले सकता था। ’’


Download Android App
Download iOS App



