टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे कम स्कोर

Summary :

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट के दौरान पहली पारी में सिर्फ 46 रन पर सिमटी

घरेलु मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी का सरेंडर

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्षाबाधित पहले टेस्ट में अपनी पहली पारी में 31.2 ओवर में 46 रन पर सिमट गई जो स्वदेश में खेले गए 293 टेस्ट में उसका न्यूनतम स्कोर है। भारत के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके । यह पहली बार है कि घरेलू टेस्ट की पारी में भारतीय टीम 50 रन भी नहीं बना सकी । इसके अलावा यह दूसरी बार है कि घरेलू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच भारतीय बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके । इससे पहले 1999 में मोहाली टेस्ट में ऐसा हुआ था । घरेलू मैदान पर भारत का न्यूनतम टेस्ट स्कोर 37 साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर 1987 में दिल्ली में दर्ज हुआ था । भारत का न्यूनतम टेस्ट स्कोर चार साल पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में बना जब टीम 36 रन पर आउट हो गई थी ।

पारंपरिक प्रारूप में भारत के न्यूनतम टेस्ट स्कोर की सूची इस प्रकार है

भारत में :

न्यूजीलैंड के खिलाफ 31.2 ओवर में 46 रन, बेंगलुरू 2024

वेस्टइंडीज के खिलाफ 30.4 ओवर में 75 रन, दिल्ली 1987

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में 76 रन, अहमदाबाद 2008

न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 ओवर में 83 रन, मोहाली 1999

न्यूजीलैंड के खिलाफ 33.3 ओवर में 88 रन, मुंबई 1965

विदेश में :

आस्ट्रेलिया के खिलाफ 21.2 ओवर में 36 रन, एडीलेड 2020

इंग्लैंड के खिलाफ 17 ओवर में 42 रन, लॉडर्स 1974

आस्ट्रेलिया के खिलाफ 21.3 ओवर में 58 रन, ब्रिसबेन 1947

इंग्लैंड के खिलाफ 21.4 ओवर में 58 रन, मैनचेस्टर 1952

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 34.1 ओवर में 66 रन, डरबन 1996

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.