IPL में धमाका मचाने वाले क्रिकेटर Abhishek Porel हुए गिरफ्तार, जानें क्यों?

Summary :

IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल को हुगली पुलिस ने एक महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पोरेल ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाए। पुलिस ने BNS की धारा 69 समेत कई धाराओं और IT Act के तहत मामला दर्ज किया है। पोरेल को अदालत में पेश किया जाना है, जबकि मामले की जांच जारी है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे भारतीय क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उन पर एक महिला को शादी का भरोसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई मंगलवार, 11 अगस्त को की गई। एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, हुगली (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुनार भूषण सिंह ने पोरेल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि क्रिकेटर को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाना है।

Abhishek Porel Arrest: मोगरा पुलिस ने की कार्रवाई

Abhishek Porel Arrest
Abhishek Porel Arrest (Source: Google)

मामले में मोगरा थाने की पुलिस ने अभिषेक पोरेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ इंडियन पीनल कोड (IPC) की अलग-अलग धाराओं, जिसमें धारा 69 भी शामिल है। इसके अलावा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट (IT Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत की ओर से गिरफ्तारी का आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

मेडिकल छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत

Abhishek Porel Allegations
Abhishek Porel Allegations (Source: Google)

पुलिस के मुताबिक, कर्नाटक की रहने वाली एक मेडिकल छात्रा ने 23 जून को मोगरा थाने में अभिषेक पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का दावा है कि वह और पोरेल करीब साढ़े तीन साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे और दोनों शादी करने की प्लानिंग बना रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने चंदननगर स्थित पोरेल के घर पर कई बार पहुंचकर उनकी तलाश की, लेकिन वह वहां नहीं मिले। फिलहाल, इस मामले पर अभिषेक पोरेल या उनके परिवार की ओर से कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है।

ऐसा रहा अभिषेक पोरेल का क्रिकेट करियर

IPL Cricketer Abhishek Porel Career
IPL Cricketer Abhishek Porel Career (Source: Google)

अभिषेक पोरेल घरेलू क्रिकेट में बंगाल को रिप्रेजेंट करते हैं और साल 2023 से IPL में भी खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 32 फर्स्ट क्लास, 23 लिस्ट-ए और 61 टी-20 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पोरेल के नाम 1,408 रन हैं, जबकि लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 833 रन बनाए हैं, वहीं टी20 क्रिकेट में उनके खाते में 1,590 रन हैं। IPL में वह 35 मैच खेल चुके हैं और 33 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 769 रन बनाए हैं। फिलहाल, पोरेल की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में पुलिस की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई अदालत में होगी।

Read More: 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 10 टीमों ने किया क्वालिफाई, 2 बार की चैंपियन West Indies पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं