कौन है Arshdeep Singh की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?, वायरल फोटोज से मिला हिंट

Summary :

Arshdeep Singh’s Rumoured Girlfriend: पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल 2026 में खेलने वाले प्लेयर Arshdeep Singh एक बार फिर से चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में आने का कारण उनका परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही कुछ बाते हैं. दरअसल हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं है, जिनमें वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आए है. हालांकि तस्वीर में लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन फैंस ने छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान देते हुए अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. 🚨 REVEALATION OF…

Arshdeep Singh’s Rumoured Girlfriend: पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल 2026 में खेलने वाले प्लेयर Arshdeep Singh एक बार फिर से चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में आने का कारण उनका परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही कुछ बाते हैं.

Arshdeep Singh's Rumoured Girlfriend
Arshdeep Singh’s Rumoured Girlfriend (Source: Social Media)

दरअसल हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं है, जिनमें वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आए है. हालांकि तस्वीर में लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन फैंस ने छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान देते हुए अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए हैं.

तस्वीर में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि लड़की के हाथ पर छोटा सा टैटू बना है और नाखूनों पर अलग सा डिजाइन भी है. जिसे देखकर कई लोगों ने ये दावा किया है कि वो कोई और नहीं बल्कि पंजाबी एक्ट्रेस Samreen Kaur हैं और इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया. कई यूजर्स का ये मानना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

Arshdeep Singh’s Rumoured Girlfriend: समरीन कौर की तस्वीरें हो रही हैं वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samreen (@samreenkaur__)

इसी बीच समरीन कौर की कुछ पुरानी तस्वीरें भी वायरल होने लगीं हैं, जिनमें वो पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पहले शेयर की थीं, हालांकि ये मौजूदा सीजन की नहीं बल्कि पिछले साल की बताई जा रही हैं.

Arshdeep Singh’s Rumoured Girlfriend: कौन है समरीन कौर?

समरीन कौर पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा रह चुकी हैं. वो कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं. अगर इसके अलावा बात करें तो, वो बॉलीवुड में 83 फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं. जिसमें उन्होंने एक क्रिकेटर की मंगेतर का किरदार निभाया था.

Arshdeep Singh's Rumoured Girlfriend
Arshdeep Singh’s Rumoured Girlfriend (Source: Social Media)

समरीन कौर का जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ था और वह फिलहाल 26 साल की हैं. उम्र में वह अर्शदीप सिंह से एक साल छोटी बताई जाती हैं. हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही इन चर्चाओं पर अभी तक न तो अर्शदीप सिंह और न ही समरीन कौर की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने आया है. पर अगर दोनों के रिलेशन की बात सच्ची है, तो ये अर्शदीप के फैंस के लिए एक बेहतरीन खबर साबित होगी.

Read More: बारिश के कारण रद्द हुआ पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला, जानें किस टीम को मिला कितना फायदा?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।