15 सितंबर से एशिया कप शुरू होने वाला है और इस टूर्नामेंट की तैयारियां अभी से तेज़ हो गयी है। इस टू्र्नामेंट में कुल मिलाकर 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट पर सबकी नजरें इसलिए भी रहेंगी क्योंकि इसमें चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी।
भारतीय टीम ने पिछले एशिया कप जीता था और इस लिहाज से भारत पर कप बचाने का दबाव भी है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान प्रमुख दावेदार है और दोनों टीमें चाहेंगी टूर्नामेंट जीत कर ही घर लौटे। इस कप के लिए भारतीय टीम का चयन होने जा रहा है और उम्मीद के मुताबिक तीन खिलाडियों का नाम इस बार टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।
एशिया कप में इन तीन खिलाडियों का जगह ना मिलने की उम्मीद
1.सिद्धार्थ कौल
सिद्धार्थ कौल ने आईपीएल के बीते सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिसके चलते उनका सिलेक्शन टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर किया गया था।
लेकिन सिद्धार्थ कौल इंग्लैंड दौरे पर वो प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसकी उम्मीद उनसे की जा रही थी। उनके बीते प्रदर्शन को देखकर लग रहा है की उनका नाम शायद एशिया कप की टीम में शामिल ना किया जाए।
2.शार्दुल ठाकुर
आईपीएल के एक और स्टार शार्दुल ठाकुर भी अपने बीते सीजन के प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड दौरे पर शामिल किया गया था। इंग्लैंड दौरे पर पहले दो वनडे मैचों में उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली लेकिन आखिरी वनडे मैच में उन्हें टीम में शामिल किया गया।
इस मैच में वो सिर्फ एक विकेट ले पाए। वहीँ दुसरे गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है जिसे देखते हुए कहा जा रहा है की शार्दुल का नाम भी ऐसा कप के लिए शायद ना शामिल किया जाए।
3.सुरेश रैना
इंग्लैंड दौरे पर सुरेश रैना ने करीब ३ साल बाद टीम इंडिया में वापसी की लेकिन रैना भी इस मौके को भुना नहीं पाए। वनडे सीरीज़ में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और बल्ले और गेंद दोनों से उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अहम् मौकों पर फेल होने की वजह से सुरेश रैना भी चयनकर्ताओं की पसंद से बाहर है।


Download Android App
Download iOS App










