Babar Azam का पाकिस्तानी फैंस ने बनाया मज़ाक, फिर जो हुआ......

Babar Azam का पाकिस्तानी फैंस ने बनाया मज़ाक, फिर जो हुआ……

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज Babar Azam अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े बल्लेबाज़ों में माने जाते हैं। वह क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में इस समय टॉप-5 में चल रहे हैं। PSL 9 का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ है। जहां फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  • Babar Azam दुनिया की क्रिकेट में टॉप के बल्लेबाजों में से एक 
  • PSL में पेशावर ज़ल्मी के कप्तान 
  • PSL मैच के दौरान फैंस ने चिढ़ाया 371116

2015 में अपने डेब्यू के बाद से ही बाबर ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से दुनिया की क्रिकेट में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। आज उनकी तुलना दुनिया के जाने माने बल्लेबाजों विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाजों से होती है। लेकिन जब खराब दौर आता है तो बाबर आजम को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जाता है। लोग उन्हें जिम्बाबर के नाम से भी चिड़ाते हैं।

पीएसएल में फैंस ने चिढ़ाया

बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे हैं। मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ मुकाबले में बाबर को फैंस ने चिढ़ाना शुरू कर दिया। यह मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। डग आउट में बैठे बाबर को फैंस पीछे से जिम्बाबर, जिम्बाबर बोल रहे थे। बाबर से यह नहीं सजा हुआ और गुस्से में वह फैंस तो धमकी देने लगे। पहले उन्होंने इधर आओ का इशारा किया और फिर बोतल उठाकर मारने की धमकी देने लगे।

370010 1

क्यों कहा जाता है जिम्बाबर?

बाबर आज़म की बात करें तो माना जाता है कि बाबर का बल्ला कहीं चले या ना चले लेकिन ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बाबर ज़रूर रन बनाते हैं।  जिस वजह से उन्हें जिम्बाबर कहा जाता है। ट्रोल करने वालों के अनुसार बाबर जिम्बाब्वे के खिलाफ रन बनाकर अपने एवरेज बेहतर करते हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सभी प्रारूपों में 18 मैच खेले हैं और 57.75 की औसत से 693 रन बनाए हैं।

बाबर आज़म के सभी टीमों के खिलाफ आंकड़े 

सीजन मैच पारी नॉटआउट रन हाईएस्ट औसत गेंद स्ट्राइक-रेट 100 50s शून्य 4s
अफगानिस्तान 2018-2023 8 8 0 349 74 43.62 440 79.31 0 5 2 27
ऑस्ट्रेलिया 2016-2024 31 43 4 1914 196 49.07 2746 69.70 5 11 2 189
बांग्लादेश 2018-2023 15 16 2 560 143 40.00 713 78.54 1 4 1 69
इंग्लैंड 2015-2023 43 47 7 2057 158 51.42 2299 89.47 4 15 1 219
होंगकोंग 2018-2022 2 2 0 42 33 21.00 44 95.45 0 0 0 4
इंडिया 2017-2023 12 11 1 310 68* 31.00 362 85.63 0 2 1 33
आयरलैंड 2016-2018 2 3 0 102 59 34.00 168 60.71 0 1 0 13
नामीबिया 2021-2021 1 1 0 70 70 70.00 49 142.85 0 1 0 7
नेपाल 2023-2023 1 1 0 151 151 151.00 131 115.26 1 0 0 14
नीदरलैंड 2022-2023 5 5 0 231 91 46.20 298 77.51 0 3 0 21
न्यूजीलैंड 2016-2024 48 53 7 2296 161 49.91 2875 79.86 5 18 2 232
स्कॉटलैंड 2021-2021 1 1 0 66 66 66.00 47 140.42 0 1 0 5
दक्षिण अफ्रीका 2017-2023 27 32 2 1332 122 44.40 1433 92.95 2 9 1 183
श्रीलंका 2015-2023 28 33 4 1297 119 44.72 1904 68.11 6 4 1 110
वेस्टइंडीज 2016-2022 33 36 5 1676 125* 54.06 2141 78.28 5 11 4 151
वर्ल्ड-11 2017-2017 3 3 0 179 86 59.66 121 147.93 0 1 0 20
ज़िम्बाबवे 2015-2022 18 16 4 693 125 57.75 653 106.12 2 5 1 71

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।