मैच शुरू होने से ठीक पहले कोच की हुई मौत, पूरे क्रिकेट जगत में मचा कोहराम

Summary :

Coach died before match: क्रिकेट जगत में उस वक्त मातम छा गया, जब मैच शुरू होने से ठीक पहले एक कोच की अचानक मौत की खबर सामने आई। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के एक मुकाबले से पहले ढाका कैपिटल्स टीम के असिस्टेंट कोच महबूब अली जाकी का निधन हो गया। यह हादसा इतना अचानक था कि खिलाड़ी, स्टाफ और फैंस सभी स्तब्ध रह गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महबूब अली जाकी को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी जान चली गई। Coach died before match: मैच से पहले हुई मौत यह दुखद घटना सिलहट में हुई, जहां बीपीएल 2026…

Coach died before match: क्रिकेट जगत में उस वक्त मातम छा गया, जब मैच शुरू होने से ठीक पहले एक कोच की अचानक मौत की खबर सामने आई। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के एक मुकाबले से पहले ढाका कैपिटल्स टीम के असिस्टेंट कोच महबूब अली जाकी का निधन हो गया। यह हादसा इतना अचानक था कि खिलाड़ी, स्टाफ और फैंस सभी स्तब्ध रह गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महबूब अली जाकी को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी जान चली गई।

Coach died before match: मैच से पहले हुई मौत

Coach died before match
Coach died before match

यह दुखद घटना सिलहट में हुई, जहां बीपीएल 2026 का तीसरा लीग मुकाबला ढाका कैपिटल्स और राजशाही वॉरियर्स के बीच खेला जाना था। मैच शुरू होने से कुछ ही मिनट पहले महबूब अली जाकी मैदान पर टीम की तैयारियों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक मैदान पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने तुरंत सीपीआर दिया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

BCB ने किया कन्फर्म

Coach died before match
Coach died before match

Bangladesh Cricket Board ने इस दुखद खबर की आधिकारिक पुष्टि करते हुए गहरा शोक जताया। बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि महबूब अली जाकी बीसीबी के गेम डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में स्पेशलिस्ट पेस बॉलिंग कोच के तौर पर भी काम कर चुके थे और बांग्लादेश क्रिकेट के विकास में उनका योगदान अमूल्य रहा है। बोर्ड ने उनके परिवार, दोस्तों और पूरी क्रिकेट बिरादरी के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Coach died before match
Coach died before match

बीपीएल 2026 की शुरुआत 26 दिसंबर से हुई थी, लेकिन अगले ही दिन आई इस खबर ने लीग की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। ढाका कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने भी अपने असिस्टेंट कोच के निधन की पुष्टि करते हुए उन्हें एक समर्पित और मेहनती क्रिकेट प्रोफेशनल बताया। मैच से ठीक पहले हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है और हर कोई महबूब अली जाकी के अचानक चले जाने से गमगीन है।

Also Read: विराट कोहली को थमाया 10 हजार का चेक, कंजूस BCCI का फैंस का उड़ाया मजा

Rahul Singh Karki