कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल्ली व गुजरात के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर जोश और जुनून आज सुबह से ही क्रिकेट प्रेमियों में देखने को मिल रहा है जबकि अभी आईपीएल मैच की शुरुआत होने में लगभग 7 से 8 घंटे शेष है क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ अभी से ही ग्रीनपार्क के आसपास देखी जा सकती है जिस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पार्क के गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया हुआ है और ऐसे में सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दोपहर तक अभिनेता अक्षय कुमार व अभिनेत्री अमीषा पटेल भी क्रिकेट मैच का आनंद लेने ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंच सकती हैं।
इसकी पुष्टि एक पंच सितारा होटल में इन दोनों के नाम से कमरे की बुङ्क्षकग के द्वारा हो रही है। उनके आने की संभावनाएं यूपीसीए के अधिकारी भी व्यक्त कर रहे हैं.जिस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने होटल से लेकर ग्रीन पार्क स्टेडियम के अंदर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम भी किया है।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



