MS Dhoni अरबपति होते हुए भी जीते हैं एक आम इंसान की तरह, ये तस्वीरें हैं सबूत - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

MS Dhoni अरबपति होते हुए भी जीते हैं एक आम इंसान की तरह, ये तस्वीरें हैं सबूत

भारत में क्रिकेट और फिल्म है जो सबसे ज्यादा चलती है। क्रिकेट और फिल्मों में जो भी चल गया उसकी किस्मत पूरी तरह से पलट जाती है। उन्हें पैसा और शोहरत सबकुछ ही मिल जाता हैै।

भारत में क्रिकेट और फिल्म है जो सबसे ज्यादा चलती है। क्रिकेट और फिल्मों में जो भी चल गया उसकी किस्मत पूरी तरह से पलट जाती है। उन्हें पैसा और शोहरत सबकुछ ही मिल जाता हैै।

3 119

 

ऐसे ही एक क्रिकेट के स्टार हैं जिनका नाम आपने जरूर ही सुना होगा। हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni की उनके नाम जितने रिकॉर्ड हैं उससे ज्यादा तो उनके पास बैंक बैलेंस है।

1 162

आज हम आपको धोनी के बारे में ऐसी बातें बताएंगे जिसके बारे में आपको नहीं पता है। धोनी अरबों रुपए कमाते हैं लेकिन वह फिर भी एक आम इंसान की तरह जीते हैं। हर सेलेब्रेटी के लिए उसके कपड़े और उसकी लाइफ स्टाइल बहुत मायने रखती है।

MS Dhoni बहुत ही डाउन टू अर्थ पर्सन हैं

4 101

लेकिन माही के लिए यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि एक आम इंसान के लिए होता है। यही वजह है कि MS Dhoni को डाउन तो अर्थ पर्सन भी कहा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी एक मिडिल क्लॉस फैमिली से आते हैं। लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल ही निराला है।

5 86

धोनी की एक तस्वीर कुछ साल पहले बहुत वायरल हुई थी यह तस्वीर धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। उस तस्वीर में दिखार्ई दे रहा था कि वह एक साधारण से नाई से अपने बाल कटवा रहे थे।

MS Dhoni एक आम इंसान की तरह जिंदगी जीते हैं

6 66

बता दें कि दो साल पहले जब MS Dhoni का घर बन रहा था तो एक दिन उन्होंने देखा कि एक पत्थर चिकना नहीं है। तो फिर क्या ही था उन्होंने मशीन लेकर मार्बल की घिसाई करना शुरू कर दिया। उसके बाद क्या था धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लोगों ने धोनी के इस अंदाज को काफी पसंद किया गया।

MS Dhoni की यह तस्वीर बीसीसीआई ने की थी शेयर

8 33

पिछले साल फरवरी में जब MS Dhoni ट्रेन से सफर कर रहे थे तो वह ट्रेन में बैठकर अपने पुराने दोस्तों के साथ रांची आए थे। इस दौरान धोनी आम जनता की तरह ही ट्रेन में बैठकर सफर किया था।

9 13

तो वहीं कुछ समय पहले धोनी को चेन्नई एयरपोर्ट पर जमीन पर लेटे हुए देखा गया था। बीसीसीआई ने खुद धोनी की यह तस्वीर ट्वीट की थी। यह सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी।

ड्रिंक्स ब्वॉय भी बन गए थे MS Dhoni

10 13

भारत और आयरलैंड के बीच में टी20 सीरीज हो रही थी जिसके दूसरे मैच में MS Dhoni को आराम दिया गया था। हालांकि धोनी ड्रेसिंग रुम थे मगर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने थे।

12 3

 तो जब क्रिज पर खड़े साथी खिलाड़ी को प्यास लगी तो धोनी खुद ड्रिंक्स ब्वॉय बनकर पानी लेकर मैदान में गए थे। यह बात तो अपने आप में बहुत बड़ी थी क्योंकि एक महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान ऐसा भी का सकता है ये कोई सोच नहीं सकता है।

MS Dhoni को यूथ आइकॉन भी माना जाता है

2 146

आप लोगों को ये तो पता ही होगा कि पिछले साल भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई हुई थी। वहां एक मैच में श्रीलंका को हारता देख दर्शकों ने मैदान पर बोतले फेंकनी शुरू कर दी थी। उसके बाद खेल को रोक दिया गया और कुछ खिलाड़ी वापस पवेलियरन लौट गए थे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी बीच मैदान पर ही लेट गए।

11 5

धोनी ने अपने ग्लव्स उतारकर उल्टा होकर एक झपकी ले ली थी। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुर्ई थी। तो महेंद्र सिंह धोनी का अंदाज कुछ इस तरह का हैं इसलिए उन्हें यूथ आइकॉन भी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।