Duleep Trophy: मैच ड्रॉ होने के बावजूद ईस्ट जोन ने जीता फाइनल, जानें साउथ जोन क्यों नहीं बन पाया चैंपियन

Summary :

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईशान किशन की टीम ने खिताब जीत लिया।ईशान किशन ने दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 350 रन बनाए, जिसमें पहली पारी में 270 रन शामिल थे। वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में सिर्फ 8 रन बना सके, जबकि शिखर मोहन ने 52 रनों की पारी खेली।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला गया दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। हालांकि, पहली पारी में मिली बढ़त के बेस पर ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 212 रन बना लिए थे। इससे टीम की कुल बढ़त 584 रन तक पहुंच गई थी। वहीं पांचवें दिन ईस्ट जोन ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 388 रन तक पहुंचने के बाद दोनों टीमों ने मुकाबला ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला किया।

ईशान किशन ने दोनों पारियों में जमाया रंग

Ishaan Kishan In Duleep Trophy Final
Ishaan Kishan In Duleep Trophy Final (Source: Google)

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन इस फाइनल के सबसे बड़े स्टार रहे। उन्होंने पहली पारी में शानदार 270 रन की बड़ी पारी खेली थी। इसके बाद दूसरी पारी में भी उनका बल्ला शांत नहीं रहा और उन्होंने 80 रन बनाए। इस तरह ईशान किशन ने पूरे फाइनल में कुल 350 रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाफ अपकमिंग टी20 सीरीज से पहले उनका यह शानदार फॉर्म भारतीय टीम के लिए भी अच्छी खबर माना जा रहा है। ईस्ट जोन की दूसरी पारी में साउथ जोन की तरफ से मोहम्मद सिराज, विजय, निद्देश और शेख रशीद को एक-एक विकेट मिला।

वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में रहे फ्लॉप

Vaibhav Sooryavanshi Performance In Duleep Trophy
Vaibhav Sooryavanshi Performance In Duleep Trophy (Source: Google)

फाइनल मुकाबले में 15 साल युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी क्रिकेट फैंस की खास नजरें थीं। उन्होंने पहली पारी में सिर्फ 37 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी। हालांकि, दूसरी पारी में वैभव अपनी पहली पारी के प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके और वह महज 8 रन बनाकर आउट हो गए।

शिखर मोहन ने भी लगाया लगातार दूसरा अर्धशतक

Duleep Trophy Final
Duleep Trophy Final (Source: Google)

ईस्ट जोन की दूसरी पारी में ईशान किशन के अलावा शिखर मोहन ने भी बल्ले से खास योगदान दिया। उन्होंने फाइनल में लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी खेली और 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुल मिलाकर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन का दबदबा देखने को मिला। मैच भले ही ड्रॉ रहा हो, लेकिन पहली पारी में मिली बढ़त ने ईशान किशन की टीम को दलीप ट्रॉफी का चैंपियन बना दिया है। वहीं, ईशान किशन की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें मुकाबले का हीरो बना दिया है।

Read More: Team India At Asian Games 2026: खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा 5-स्टार होटल, BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई वजह

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।