टीम चयन पर भड़के गावस्कर

Summary :

NULL

सेंचुरियन : पूर्व भारतीय कप्तान और अब मशूहर कमेंटेटर सुनील गावस्कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिए भारतीय टीम के चयन पर खासे भड़के हुए हैं। भारत ने दूसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में तीन बदलाव करते हुए ओपनर शिखर धवन की जगह लोकेश राहुल, विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह इशांत शर्मा को टीम में शामिल किया है। पूर्व सलामी बल्लेबाज गावस्कर ने केप टाउन में पहले टेस्ट में काफी सफल रहे भुवनेश्वर को बाहर करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस बात में कोई तर्क नहीं कि भुवनेश्वर की जगह इशांत को क्यों चुना गया।

इशांत को टीम में मोहम्मद शमी या जसप्रीत बुमराह की जगह लिया जा सकता था। शिखर को बाहर करने पर भी गावस्कर भड़के नजर आए और उन्होंने कहा कि शिखर को बलि का बकरा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शिखर पर हमेशा तलवार लटकी रहती है और एकाध खराब पारी के बाद उन्हें एकादश से बाहर कर दिया जाता है। दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम का चयन आलोचना का विषय बना हुआ है ।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team