इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल टीम की एक्सपीरिएंस्ड कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हाल ही में उनकी लीडरशिप में इंडियन वुमेन टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि, कप्तानी से हटने के बावजूद हरमनप्रीत खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम का हिस्सा बनी रहेंगी। उनके इस फैसले के बाद अब टीम की अगली कप्तान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि एक्सपीरिएंस्ड बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम की कमान सौंपी जा सकती है।
Harmanpreet Kaur Step Down As Captain: सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया ऐलान
View this post on Instagram
हरमनप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि इस सफर में कई सालों की यादें, इमोशन्स, त्याग और उतार-चढ़ाव जुड़े हुए हैं। हरमनप्रीत ने कहा कि उन्होंने इंडियन वुमेन क्रिकेट और टीम के लिए अपना पूरा योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने अपना समय, मेहनत और कई बार पर्सनल अचीवमेंट और एम्बीशन्स तक को टीम की जरूरतों के लिए पीछे रखा।
कप्तान के रूप में लिए कई मुश्किल फैसले

हरमनप्रीत ने अपने पोस्ट में कप्तानी के दौरान लिए गए मुश्किल फैसलों का भी जिक्र किया। उन्होंने माना कि कई फैसले ऐसे थे जिन्हें हर किसी ने नहीं समझा और कुछ फैसले उनके लिए पर्सनल रूप से भी मुश्किल रहे। उनके मुताबिक, हर फैसले के पीछे एक ही मकसद था, टीम को बेहतर बनाना और खिलाड़ियों को खुद पर भरोसा करने के साथ अपनी एबिलिटी साबित करने का मौका देना। अपने कप्तानी के सफर को याद करते हुए हरमनप्रीत ने टीम के साथ कई मुश्किल दौर भी देखे। उन्होंने हार, क्रिटीसीज़्म, निराशा और चैलेंजेस के साथ-साथ कई बड़ी सक्सेस और यादगार पलों को भी एक्सपीरिएंस किया।
‘कप्तानी खत्म हो सकती है, क्रिकेट के लिए प्यार नहीं’

कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर हरमनप्रीत ने कहा कि वह इमोशनल जरूर हैं, लेकिन उन्हें इस बात का सुकून है कि इंडियन टीम मजबूत सिचुएशन में है। उन्हें भरोसा है कि टीम में काफी एबिलिटी और कॉन्फिडेंस है और इसका फ्यूचर ब्राइट है। उन्होंने सिग्नल दिया कि अब उनके क्रिकेट करियर में एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। हरमनप्रीत ने साफ किया कि कप्तानी की जिम्मेदारी भले ही खत्म हो रही हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट के प्रति उनका प्यार हमेशा कायम रहेगा।
टीम और फैंस का जताया आभार

अपने मैसेज के आखिर में हरमनप्रीत कौर ने साथी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ, टीम मैनेजमेंट, BCCI, परिवार और फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों ने उनके सफर के अच्छे और मुश्किल दोनों दौर में उनका साथ दिया। अब सभी की नजर इस बात पर है कि इंडियन वुमेन टीम की अगली कप्तान कौन होंगी। स्मृति मंधाना का नाम इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा है, हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार अभी भी बाकी है।


Download Android App
Download iOS App




