इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (ICC) ने टेस्ट क्रिकेट की नई रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का पोजीशन हासिल कर लिया है। वहीं जो रूट दूसरे और स्टीव स्मिथ तीसरे पोजीशन पर पहुंच गए हैं। इंडियन खिलाड़ियों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में अब भी टॉप पोजीशन पर कायम हैं। वहीं बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में भारत की ओर से शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ही शामिल हैं। गॉल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत को एक पोजीशन का फायदा जरूर हुआ है और वह 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
ICC Test Ranking: ट्रेविस हेड को खराब प्रदर्शन का नुकसान
Bangladesh players make big gains after their historic #WTC27 Test win in Australia 👌
More 👉 https://t.co/4Vr5CmWCKE pic.twitter.com/PlC2SkiBc4
— ICC (@ICC) August 19, 2026
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले ट्रेविस हेड दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज थे। हालांकि इस मुकाबले की दोनों पारियों में वो सिर्फ 39 रन ही बना सके। हालांकि खराब प्रदर्शन का असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा और वह सीधे चौथे पोजीशन पर खिसक गए। हेड के नीचे खिसकने का फायदा हैरी ब्रूक और जो रूट को मिला। ब्रूक अब टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर हैं, जबकि रूट दूसरे और स्टीव स्मिथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
ऋषभ पंत को मिला एक पोजीशन का फायदा

भारतीय बल्लेबाजों में शुभमन गिल सातवें और यशस्वी जायसवाल नौवें पोजीशन पर बने हुए हैं। टॉप-10 में इन दोनों के अलावा कोई दूसरा इंडियन बल्लेबाज मौजूद नहीं है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत को एक पोजीशन का फायदा हुआ है। वो अब 13वीं पोजीशन पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर केएल राहुल की रैंकिंग में एक पोजीशन की गिरावट आई है और वह 35वें नंबर पर आ गए हैं।
बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने लगाई लंबी छलांग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट जीत का फायदा बांग्लादेश के खिलाड़ियों को ICC रैंकिंग में भी मिला है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही धरती पर पहली बार टेस्ट मैच में हराया, जिसके बाद कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में सुधार हुआ। अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाने वाले तंजीद हसन ने 84वीं पोजीशन पर बड़ी छलांग लगाई है। वहीं कप्तान नजमुल हुसैन शांतो भी 9 पोजीशन ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मोमिनुल हक, मेहदी हसन और शादमान इस्लाम को भी बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा मिला है।
हसन महमूद को गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा फायदा

गेंदबाजी रैंकिंग में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने 26 पोजीशन की छलांग लगाकर 38वां नंबर हासिल कर लिया है। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले समय में WTC 2027 आने तक इन रैंकिग में और बड़े बदलाव आते हैं या नहीं।
Read More: Srilanka Test Series के दौरान Ravindra Jadeja के नाम दर्ज हुए ये 4 बेमिसाल रिकॉर्ड, देखें लिस्ट


Download Android App
Download iOS App




