Gold Earring Designs: बजट भी नहीं बिगड़ेगा और लुक भी लगेगा लाजवाब! देखें 5 ग्राम सोने की लेटेस्ट इयररिंग्स डिजाइन

Summary :

लाइटवेट ज्वेलरी के इस दौर में 5 ग्राम में ऐसे कई डिजाइंस उपलब्ध हैं जो डेली वियर से लेकर खास मौकों तक आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

आजकल हर महिला ऐसा ज्वेलरी कलेक्शन चाहती है जो स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली दोनों हो। जब बात सोने की इयररिंग्स की आती है, तो ज्यादातर लोग सोचते हैं कि भारी और ट्रेंडी दिखने के लिए बहुत ज्यादा सोना लगेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है! अगर आपका बजट कम है, तब भी आप महज 5 ग्राम सोने में शानदार, क्लासी और एलीगेंट डिजाइन बनवा सकती हैं।

लाइटवेट ज्वेलरी के इस दौर में 5 ग्राम में ऐसे कई डिजाइंस उपलब्ध हैं जो डेली वियर से लेकर खास मौकों तक आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

Stud Earrings

Gold Earring Designs
Gold Earring Designs( Source: Social Media)

रोजाना पहनने और ऑफिस वियर के लिए 5 ग्राम में फ्लोरल, ज्योमेट्रिक या हार्ट शेप के स्टड्स बेहतरीन विकल्प हैं। इनमें आप बारीक कटवर्क या फिर छोटे पत्थरों का काम करवाकर बेहद एलिगेंट लुक पा सकती हैं।

Sui Dhaga Earrings

Gold Earring Designs( Source: Social Media)
Gold Earring Designs( Source: Social Media)

अगर आपको थोड़ा लटकाव और स्टाइलिश लुक पसंद है, तो सुई-धागा डिजाइन परफेक्ट है। 5 ग्राम में यह काफी लंबी और खूबसूरत बन जाती है, जिससे बिना भारी वजन के भी कान भरे-भरे नजर आते हैं।

Mini Jhumkis

Gold Earring Designs( Source: Social Media)
Gold Earring Designs( Source: Social Media)

एथनिक और ट्रेडिशनल लुक के लिए झुमकी का कोई जवाब नहीं। 5 ग्राम में बारीक नक्काशी और मीनाकारी वाली छोटी झुमकियां आसानी से बन जाती हैं, जो साड़ी और कुर्ती के साथ बेहद लाजवाब लगती हैं।

Hoop Earrings

Gold Earring Designs( Source: Social Media)
Gold Earring Designs( Source: Social Media)

सोने की बालियां कभी भी फैशन से बाहर नहीं होतीं। 5 ग्राम में आप ट्विस्टेड, कटवर्क या फिर पर्ल/ड्रॉप्स वाली खूबसूरत बालियां बनवा सकती हैं, जो वेस्टर्न और इंडियन दोनों ड्रेसेस पर फबती हैं।

Also Read: Raksha Bandhan 2026 Jhumka Designs: इस रक्षा बंधन साड़ी और सूट के साथ मैच करें ये 4 तरह के झुमके, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।