कार्डिफ : पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम यहां होने वाले दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में फिरकी से खौफजदा इंग्लैंड को हराकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। पहले मैच में कुलदीप यादव ने 24 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि के एल राहुल ने नाबाद शतक जमाया। भारत ने बेहतरीन हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान को आठ विकेट से हराकर सीरीज में बढत बनाई थी। कल का मैच जीतकर विराट कोहली एंड कंपनी सीरीज झोली में डालना चाहेगी।
भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में लगातार छठी सीरीज जीतने की दहलीज पर है । इस सिलसिले का आगाज नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड पर घरेलू सीरीज में मिली जीत के साथ हुआ था। उसके बाद से भारत ने एक भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं गंवाई है। भारत अगर सीरीज 2-0 से जीतता है तो आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज आस्ट्रेलिया से अंतर कम हो जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



