एशिया कप के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का हुआ ऐलान, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

Summary :

Indian Team For Emerging Asia Cup Announced : एमर्जिंग एशिया कप के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलने वाले युवा विकेटकीपर खिलाड़ी अनुज रावत और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले धाकड़ बल्लेबाज आयुष बदोनी को भी टीम में जगह मिली है। इंडिया ए टीम में कई और बेहतरीन खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। HIGHLIGHTS एमर्जिंग एशिया कप के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान इस टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया…

Indian Team For Emerging Asia Cup Announced : एमर्जिंग एशिया कप के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलने वाले युवा विकेटकीपर खिलाड़ी अनुज रावत और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले धाकड़ बल्लेबाज आयुष बदोनी को भी टीम में जगह मिली है। इंडिया ए टीम में कई और बेहतरीन खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

HIGHLIGHTS

  • एमर्जिंग एशिया कप के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान
  • इस टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया
  • मेंस टी20 एमर्जिंग एशिया कप का आयोजन 18 से 27 अक्टूबर के बीच ओमान में होगा
  • टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान सहित कुल मिलाकर आठ टीमें लेंगी हिस्सा

मेंस टी20 एमर्जिंग एशिया कप का आयोजन 18 से 27 अक्टूबर के बीच ओमान में होगा। इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर आठ टीमें हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश जैसी टीमें एमर्जिंग एशिया कप का हिस्सा होंगी। वहीं मेजबान होने के नाते ओमान भी टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आएगी। इस तरह फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों ही देशों की युवा टीमें इस बार एक दूसरे से भिड़ेंगी। भारत की टीम में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी शामिल किया गया है। अभिषेक शर्मा लगातार दूसरी बार एमर्जिंग एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले साल यश धुल की कप्तानी में भी वो खेले थे। उस टीम को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वो चाहेंगे कि इस बार बेहतर प्रदर्शन करके टीम को टाइटल जिताएं। भारतीय टीम में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी निशांत सिंधू और मुंबई इंडियंस के बिग हिटर नेहाल वाढेरा को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा रमनदीप सिंह भी टीम का हिस्सा हैं।

​

गेंदबाजी डिपार्टमेंट का जहां तक सवाल है तो केकेआर के वैभव अरोड़ा को टीम में जगह मिली है। इसके अलावा कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम भी स्क्वाड का हिस्सा हैं। स्पिन डिपार्टमेंट में राहुल चाहर और साईं किशोर जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने पिछली बार इस टूर्नामेंट को जीता था।

एमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम : ​तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, रमनदीप सिंह, अनुज रावत, प्रभ सिमरन सिंह, नेहाल वढेरा, अंशुल कंबोज, रितिक शौकीन, आकिब खान, वैभव अरोड़ा, रसिक सलाम, साई किशोर और राहुल चाहर।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.