Asian Games 2026: क्रूज शिप पर रहेंगी इंडियन टीम्स, जानें क्यों?

Summary :

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई गेम्स (2026) के दौरान इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के क्रूज जहाज पर ठहरने की खबरों को लेकर कई बातें सामने आई हैं। पारंपरिक एथलीट विलेज के कम होने और रहने की व्यवस्था को लेकर क्या पक्का है और क्या नहीं,

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई गेम्स (2026) के दौरान इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के क्रूज जहाज पर ठहरने की खबरों को लेकर कई बातें सामने आई हैं। पारंपरिक एथलीट विलेज के कम होने और रहने की व्यवस्था को लेकर क्या पक्का है और क्या नहीं, इसकी पूरी डिटेल्स कुछ इस तरह हैं:

Indian Team Staying On Cruise: क्रूज जहाज पर रहने की वजह और सिचुएशन

पारंपरिक विलेज की कमी, आइची-नागोया 2026 में कोई पारंपरिक एथलीट विलेज नहीं है। ऑर्गनाइजर्स ने होटलों, टेम्पोरेरी जगह और नागोया बंदरगाह पर खड़े ‘कोस्टा सेरेना’ (Costa Serena) क्रूज जहाज को स्टेइंग प्लेस के तौर पर चुना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेन्स टीम क्रूज पर और वुमेन्स टीम होटल में रुकेगी, लेकिन यह आखरी फैसला नहीं है। जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) के मुताबिक टीमों के पास अपने होटल की व्यवस्था खुद करने का ऑप्शन भी है।

बीसीसीआई का फैसला

BCCI Decision For Staying On Cruise
BCCI Decision For Staying On Cruise (Source: Google)

कमरे शेयर करने की चिंता: बीसीसीआई ने आईओए (IOA) से अपील की है कि दो खिलाड़ियों को एक ही कमरे में न रखा जाए। बीसीसीआई बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया है कि अगर जरूरत पड़ी, तो बीसीसीआई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए खुद बेहतर घर और सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अपनी व्यवस्था करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बिजनेस क्लास ट्रेवल और कार्यक्रम

Business Travel And Management
Business Travel And Management (Source: Google)

खेल मंत्रालय से मदद मांगने के बजाय, बीसीसीआई अपने खर्च पर इंडियन खिलाड़ियों को बिजनेस क्लास से जापान भेजेगा। वुमेन टीम: 14 से 23 सितंबर के बीच ट्रेवल करेंगी। वहीं मेन्स टीम: 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में रहेगी।

स्टेइंग प्लेस पर क्यों उठ रहे सवाल?

Questions On Staying Place
Questions On Staying Place (Source: Google)

क्रिकेट और हॉकी जैसी टीमों के पास बड़े किट बैग और जरूरत के सामान होते हैं, जिसके लिए एडिश्नल स्टोरेज की जरूरत होती है। रहने की जगह, ट्रेवल और ट्रेनिंग फेसीलिटीज़ के बीच जनरल बैठक के लिए आईओए और बीसीसीआई दोनों लेवल पर मुश्किलों को दूर करने पर काम करेगी।

भारतीय स्क्वाड और कमान (डिफेंडिंग चैंपियंस)

इंडियन मेन्स और वुमेन्स दोनों टीमें टी-20 फॉर्मेट में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेंगी

मेन्स टीम: कप्तान- श्रेयस अय्यर, कोच- वीवीएस लक्ष्मण।

Mens Team In Asian Games 2026 Cricket
Mens Team In Asian Games 2026 Cricket (Source: Google)

बाकी खिलाड़ी: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

वुमेन्स टीम: कप्तान- हरमनप्रीत कौर, कोच- अमोल मुजुमदार।

Womens Team In Asian Games 2026 Cricket
Womens Team In Asian Games 2026 Cricket (Source: Google)

बाकी खिलाड़ी: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, गुनालन कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा।

इंडियन मेन्स टीम के क्रूज पर ठहरने की खबर अभी के समय में रहने की जगह से जुड़ी है, लेकिन यह कोई आखरी फैसला नहीं है। खिलाड़ियों के जापान रवाना होने से पहले बीसीसीआई की निगरानी में रहने की जगह की प्लानिंग में बदलाव अभी भी पॉसीबल है।

Read More: Hardik Pandya की वापसी पर फिर लगा ब्रेक, क्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होंगे ये स्टार ऑलराउंटर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।