जोहानिसबर्ग : भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में कल यहां जीत दर्ज कर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम का लक्ष्य यहां दोहरी सफलता हासिल करने का होगा। वह तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज पहले ही 2-1 से अपने नाम कर चुकी है और टी20 सीरीज में वह 2-0 से आगे है। जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त कायम करने के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर दो सीरीज जीतने वाली टीम भी बन जायेगी। इस जीत से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका में भी टी 20 सीरीज में अपना परचम लहराना चाहेगी।
महिलाओं के इस मैच के बाद इसी स्थल पर भारतीय पुरूष टीम भी कल शुरू हो रहे तीन मैचों की टी 20 सीरीज से अपने अभियान की शुरूआत करेगी। ऐसे में स्मृति मंधाना और मिताली राज पर शानदार प्रदर्शन कर पुरूष टीम के लिए उच्च मानदंड तय करने की होगी। खास बात यह है कि इस मैच का टेलीविजन पर प्रसारण होगा।
सीरीज में भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और टीम ने पहले मैच सात विकेट और दूसरे मैच नौ विकेट से जीत दर्ज की। अनुभवी मिताली खेल के सबसे छोटे प्रारूप में टीम की कप्तानी नहीं करती लेकिन दोनों मैचों में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली है। पहले मैच में उन्होंने 48 गेंद में नाबाद 54 रन की पारी खेली तो वही दूसरे मैच में 61 गेंद में नाबाद 76 रन बनाये।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



