IPL 2024 : मुंबई इंडियस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी

IPL 2024 : मुंबई इंडियस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नीलामी से पहले आईपीएल इतिहास की सबसे अधिक चौंकाने वाली ट्रेडिंग कर सभी को चौका दिया, जब उन्होंने गुजरात टाइटन्स के लिए खिताब जीतने वाले कप्तान हार्दिक पंड्या को दो साल तक बाद वापस अपने साथ जोड़ लिया। इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक को टीम की कमान सौंप दी। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांच आईपीएल खिताब जीते। हालांकि इसके बाद एमआई को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा, उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से बेहतर क्रिकेट को लेकर निर्णय था, क्योंकि टीम बदलाव के दौर में है। बाउचर ने कहा कि वह पांच बार के चैंपियन बल्लेबाज रोहित से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने के इच्छुक हैं।

HIGHLIGHTS

  • मुंबई इंडियस ने हार्दिक पंड्या को सौंपी टीम की कमान 
  • मार्क बाउचर ने बताया रोहित को हटाने का कारण
  • रोहित की कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनी मुंबई 

 

ipl

IPL 2024 : मार्क बाउचर ने बताया रोहित को हटाने का कारण

बाउचर ने एक इंटरव्यू में कहा, ”मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से मुंबई इंडियस के भविष्य को लेकर निर्णय था। हमने हार्दिक को एक खिलाड़ी के रूप में वापस लाने के लिए विंडो पीरियड देखा। मेरे लिए यह एक बदलाव का चरण है। भारत में बहुत से लोग समझ नहीं पाते हैं। लोग काफी भावुक हो जाते हैं, लेकिन आप जानते हैं आप इससे भावनाओं को दूर ले जाते हैं। मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक क्रिकेट से जुड़ा निर्णय है जो लिया गया था। मुझे लगता है कि यह एक व्यक्ति और एक खिलाड़ी के रूप में रोहित का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लाएगा।”

16 12 2023 rohit sharma as mi 23605937

बाउचर ने की हिटमैन की तारीफ

बाउचर ने रोहित की तारीफ करते हुए कहा, ”एक बात जो मैंने रोहित के साथ समझी वह यह है कि वह एक शानदार इंसान है। मेरा मतलब है कि वह लंबे समय से कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। अब वह भारत का भी नेतृत्व करते हैं। बात यह है कि वह बहुत व्यस्त हैं और पिछले कुछ सीजन में उसने बल्ले से शायद सबसे अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन एक कप्तान के रूप में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है।”
एक ऐतिहासिक ट्रेड में दो साल तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद हार्दिक नवंबर 2023 में मुंबई इंडियंस में लौट आए। आईपीएल 2024 मिनी नीलामी से सिर्फ चार दिन पहले उन्हें पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था। इस कदम की काफी आलोचना हुई। घोषणा के एक घंटे के भीतर फ्रेंचाइजी ने करीब चार लाख फॉलोअर्स खो दिए। प्रशंसकों का एक बड़ा वर्ग निराश था क्योंकि इससे रोहित की एक दशक पुरानी कप्तानी के युग का अंत हो गया।

rohit hitman mumbai

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया

रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी की शुरुआत की और अपने 10 साल के कार्यकाल में उन्होंने टीम को पांच आईपीएल खिताब जिताए। बाउचर ने 35 वर्षीय खिलाड़ी की उनके नेतृत्व कौशल के लिए सराहना की, लेकिन यह भी स्वीकार किया कि सलामी बल्लेबाज ने पिछले कुछ आईपीएल सीजन में रन नहीं बनाए हैं। उन्होंने माना कि कप्तानी का बोझ हटने से उन्हें और अधिक खुलकर खेलने में मदद मिलेगी। रोहित पिछले कुछ आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने 2023 में 16 मैचों में 332 रन बनाए, जबकि 2022 में उन्होंने 14 मैचों में 20 से कम की औसत से सिर्फ 268 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + fifteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।