लंदन : जेम्स एंडरसन की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन भारत को पहली पारी में 35.2 आेवर में 107 रन पर ढेर कर दिया। भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। विराट कोहली ने (23) और अश्विन ने (29) रन बनाए। जेम्स एंटरसन ने इंग्लेंड की ओर से 20 रन देकर 5 विकेट लिए। जबकि क्रिस वोक्स को 2 आैर ब्रोड व करेन को 1-1 विकेट मिला। एंडरसन ने 15 गेंदों के अंदर मुरली विजय (शून्य) और केएल राहुल (आठ) को पवेलियन भेजा।
इसके बाद जब खेल शुरू हुआ तो दो ही ओवर फेंके जा सके लेकिन इस दौरान भी भारत ने चेतेश्वर पुजारा का कीमती विकेट रन आउट के रूप में गंवा दिया। पुजारा ने रन आउट होने से पहले 25 गेंदों में मात्र एक ही रन बनाया और वह मैच में पदार्पण करने वाले ओलिवर पोप के हाथों रन आउट हुए। इस दौरान भारत ने मात्र 52 गेंदों का ही सामना किया और मात्र 15 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिये हैं। विजय ने पांच गेंदे खेली और वह शून्य पर आउट हुए। लोकेश राहुल ने 14 गेंदों का सामना करके आठ रन बनाये। जब पुजारा रन आउट हुए उस समय एक बार फिर बारिश आ गई और किसी अन्य बल्लेबाज को विकेट पर आने का अवसर ही नहीं मिला।
बारिश का कहर जारी, नहीं चले विजय, राहुल और पुजारा
मुरली विजय जेम्स एंडरसन की पांचवी गेंद पर बिना कोई रन बनाये शून्य पर क्लीन बोल्ड हो गये। विजय को एंडरसन ने अपनी स्विंग के जरिये छकाया और उनका आफ स्टंप उखाड़ दिया। विजय ने पारी की पांचवीं गेंद पर ही फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन वह गेंद अंतिम क्षणों में आउटस्विंगर होकर उनका आफ स्टंप हिला गयी। वह खाता भी नहीं खोल पाये। राहुल ने स्टुअर्ट ब्राड की गेंदों को अच्छी तरह से छोड़ा और दो चौके भी लगाये लेकिन एंडरसन के सामने गेंद छोड़ना कड़ी चुनौती थी। सातवें ओवर में गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गयी।


Download Android App
Download iOS App



