Michael Vaughan: जिमी अक्सर कोहली पर हावी रहते थे……..

Summary :

जिमी एंडरसन के खिलाफ कोहली की लड़ाई पर वॉन की टिप्पणी

विराट कोहली के अचानक संन्यास ने पुरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है, हर कोई इस बात से हैरान है की आखिर इतनी अछि फिटनेस के बावजूद विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया इस बिच विराट कोहली के संन्यास पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने एक बड़ा बयान दिया है और विराट के पुराने इंग्लैंड टूर को याद किया और साथ ही जेम्स एंडरसन और विराट के बिच क्रिकेट ग्राउंड की रायवलरी बारे में बात की |

माइकल वॉन ने लिखा,

“जिमी अक्सर कोहली पर हावी रहते थे, और उनके जाने के बाद, मैंने सोचा कि वह बाहर आएंगे और इस समर में वास्तविक तेजतर्रारता के साथ खेलेंगे, और आक्रमण करेंगे। हमने इंग्लैंड में उनमें से बहुत कुछ नहीं देखा है, यह उनकी रक्षात्मक ताकत, कौशल, स्पर्श, तकनीक और धैर्य के बारे में अधिक है। दुनिया के अन्य हिस्सों में, उन्होंने अविश्वसनीय आक्रामकता के साथ खेला,”

Andereson and Virat Kohli

उन्होंने आगे कहा,

“इंग्लैंड के उनके सभी दौरे जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ थे, इसलिए मैं वास्तव में उन्हें इंग्लैंड के नए आक्रमण को देखने के लिए उत्सुक था। एंडरसन के साथ उनकी लड़ाई, कम से कम 2018 में एजबेस्टन में, शानदार थी, एक महान दृश्य था। यह एक उचित हेवीवेट प्रतियोगिता थी, जिसमें दो विश्व विजेता एक दूसरे के खिलाफ थे। यह बहुत रोमांचकारी था,

12 मई 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर विराट कोहली ने पोस्ट के जरिये अपनी टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा की उन्होंने उस

“टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।

Anjali Maikhuri