भारत से 10 वर्षों का हिसाब बराबर करना है : नाथन लियोन

Summary :

Nathan Lyon on Border Gavaskar Trophy : ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम इस साल के अंत में घरेलू मैदान पर पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतकर भारत के खिलाफ अपना अधूरा काम पूरा करेगी। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर का लक्ष्य भारत के खिलाफ टीम में अहम योगदान देने पर है और वो एक दशक से ट्रॉफी न जीतने का हिसाब बराबर करने के लिए बेताब हैं। HIGHLIGHTS नवंबर में होगी border गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 के बाद से नहीं जीती बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी  पिछले दो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की जीत…

Nathan Lyon on Border Gavaskar Trophy : ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम इस साल के अंत में घरेलू मैदान पर पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतकर भारत के खिलाफ अपना अधूरा काम पूरा करेगी। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर का लक्ष्य भारत के खिलाफ टीम में अहम योगदान देने पर है और वो एक दशक से ट्रॉफी न जीतने का हिसाब बराबर करने के लिए बेताब हैं।

HIGHLIGHTS

  • नवंबर में होगी border गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत
  • ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 के बाद से नहीं जीती बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 
  • पिछले दो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की जीत



ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 के बाद से अब तक बॉर्डर-गावस्कर पर कब्जा नहीं जमाया है। इस दौरान उन्हें अपने घर में भी लगातार दो सीरीज में हार मिली है। 2020-21 में भारत 0-1 से पीछे था और एडिलेड में 36 रन पर ऑलआउट हो गया था लेकिन उसके बाद टीम मेलबर्न में जीती और ब्रिस्बेन में उन्होंने इतिहास रचा। साथ ही साथ सिडनी में भी एक न भूलने वाले टेस्ट को वे ड्रॉ कराने में कामयाब रहे थे। लगभग हर फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सभी ट्रॉफी जीती लेकिन इस युग वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी न जीत पाना उन्हें काफ़ी चुभता है। ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का ख़िताब जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस अब तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने वाली टीम में नहीं रहे हैं। लियोन ने कहा, “10 साल से हमारा सपना अधूरा है। काफी लंबा समय हो गया है और मुझे पता है कि हम खासकर अपने घर पर चीजों को बदलने के लिए बेताब हैं। मुझे गलत मत समझें, लेकिन भारत एक सुपरस्टार है और बेहद चुनौतीपूर्ण टीम है। लेकिन मैं चीज़ों को बदलने और ट्रॉफी वापस पाने के लिए बेताब हूं।” लियोनने आगे कहा, “ऐसा महसूस हो रहा है कि हम कुछ साल पहले की टीम से अलग हैं, हम एक महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बनने के सफ़र पर हैं। हालांकि हम निश्चित रूप से अभी वहां नहीं हैं लेकिन उससे दूर भी नहीं क्योंकि हम बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं।” उन्होंने स्वीकार किया कि भारत के पास कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की भरमार है जिसमें उन्होंने यशस्वी जायसवाल को सबसे बेहतरीन बताया। साथ ही साथ ये भी कहा कि काउंटी क्रिकेट के अनुभव को वह जायसवाल के ख़िलाफ़ इस्तेमाल करेंगे। पांच मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट 22 नवंबर को पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.