Rajasthan Royals के नए ओनर्स ने टीम को करोड़ों में खरीदा, जानें कितने की हुई Valuation?

Summary :

Rajasthan Royals New Owner: राजस्थान रॉयल्स की टीम इस साल आईपीएल में धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन उससे पहले टीम को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरी आईपीएल प्रैंचाइज़ को हैरान कर दिया है. दरअसल राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम में बिक गई है. अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने RR फ्रेंचाइजी को लगभग 15,286 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. कल सोमानी, IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI नाम की कंपनी के भी मालिक हैं. उन्हें अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वॉल्टन का समर्थन हासिल…

Rajasthan Royals New Owner: राजस्थान रॉयल्स की टीम इस साल आईपीएल में धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन उससे पहले टीम को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरी आईपीएल प्रैंचाइज़ को हैरान कर दिया है. दरअसल राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम में बिक गई है.

अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने RR फ्रेंचाइजी को लगभग 15,286 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. कल सोमानी, IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI नाम की कंपनी के भी मालिक हैं. उन्हें अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वॉल्टन का समर्थन हासिल है, जो प्रतिष्ठित वॉलमार्ट फैमिली से आते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने किसी के साथ पार्टनरशिप में टीम को नहीं खरीद है, बल्कि पूरी टीम को खुद के दम पर उन्होंने लिया है.

Rajasthan Royals New Owner: कौन है राजस्थान के नए मालिक 

Rajasthan Royals New Owner
Rajasthan Royals New Owner (Source: Social Media)

यह आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी डील है, इसलिए राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे महंगी टीम बनने जा रही है. आईपीएल 2026 एक बाद राजस्थान टीम का संचालन नए मालिकों के हाथ में आएगा. बता दें कि कल सोमानी साल 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार रहे हैं और इस डील को लेकर वो पिछले करीब 6 महीनों से चर्चा कर रहे थे.

Rajasthan Royals New Owner
Rajasthan Royals New Owner (Source: Social Media)

राजस्थान रॉयल्स की टीम को लेकर अगर बात करें तो IPL 2026 में उसकी कप्तानी रियान पराग करेंगे. पिछले सीजन टीम के कप्तान रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स में जा चुके हैं. वहीं ऑलराउंडर सैम कर्रन चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं. कर्रन के साथ-साथ रवींद्र जडेजा भी सैमसन ट्रेड डील के कारण राजस्थान टीम में आए थे.

Rajasthan Royals New Owner
Rajasthan Royals New Owner (Source: Social Media)

डील फाइनल होने से पहले राजस्थान रॉयल्स टीम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास थी. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स को कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स ने 1.7 बिलियन डॉलर का ऑफर मिला था, लेकिन निष्पादन संबंधी समस्याओं के कारण उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजस्थान के साथ-साथ बैंगलुरू की टीम को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं. क्योंकि RCB को भी एक नए मालिक की जरूरत है और जब राजस्थान 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर में बिकी है, तो आरसीबी भी कम से कम 2 बिलियन डॉलर की किमत पर बिक सकती है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है.

Read More: Mitchell Starc के बाहर होते ही लड़खड़ा गई दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11, क्या ये बचे हुए प्लेयर्स लगाएंगे टीम की नईया पार

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।