Duleep Trophy : 6 महिने के अंदर Rajat Patidar ने जीती दूसरी Trophy

Summary :

Rajat Patidar: Bengaluru में खेले गए Duleep trophy के फाइनल मुकाबले में Central Zone ने South Zone को 6 विकेट से हराकर 11 साल बाद Duleep Trophy अपने नाम की। जीत के लिए सिर्फ 65 रन चाहिए थे, लेकिन पांचवें दिन की टूटती हुई पिच पर South के गेंदबाजों ने मुकाबला रोमांचक बना दिया। 11 साल बाद Rajat Patidar की Central Zone के हाथ लगी Duleep Trophy Central की शुरुआत थोड़ी डगमगाई लेकिन Akshay Wadkar (19* रन, 52 गेंदें) और Yash Rathod (13* रन, 16 गेंदें) ने बिना और विकेट गंवाए टीम को 20.3 ओवर में 66 रन तक पहुंचा…

Rajat Patidar: Bengaluru में खेले गए Duleep trophy के फाइनल मुकाबले में Central Zone ने South Zone को 6 विकेट से हराकर 11 साल बाद Duleep Trophy अपने नाम की। जीत के लिए सिर्फ 65 रन चाहिए थे, लेकिन पांचवें दिन की टूटती हुई पिच पर South के गेंदबाजों ने मुकाबला रोमांचक बना दिया।

11 साल बाद Rajat Patidar की Central Zone के हाथ लगी Duleep Trophy

Central की शुरुआत थोड़ी डगमगाई लेकिन Akshay Wadkar (19* रन, 52 गेंदें) और Yash Rathod (13* रन, 16 गेंदें) ने बिना और विकेट गंवाए टीम को 20.3 ओवर में 66 रन तक पहुंचा दिया और ट्रॉफी दिला दी।Yash Rathod ने पहली पारी में शानदार शतक भी लगाया था और उनकी इस मैच में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Rajat Patidar
Rajat Patidar

दूसरी Innings में South Zone ने की थी जबरदस्त वापसी फिर भी जीत से रह गए थोड़ी दूर

South Zone ने हार के बावजूद शानदार जज्बा दिखाया। दूसरी पारी में उन्होंने 426 रन बनाए और गेंदबाजी में भी आखिरी पलों तक Central को दबाव में रखा। Ankit Sharma ने पहले Danish Malewar (5 रन) को आउट किया, फिर Central के कप्तान Rajat Patidar को भी चलता किया, जिन्होंने गलती से slog sweep खेला और कैच दे बैठे।

South के तेज गेंदबाज Gurjapneet Singh ने भी असरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने Shubham Sharma और Saransh Jain को आउट कर मैच को थोड़ा और रोमांचक बना दिया। Saransh Jain को इस पूरे टूर्नामेंट के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

 

Rajat and Yash Thakur
Rajat and Yash Thakur

Central Zone के कप्तान Rajat Patidar, जो इस साल IPL में Royal Challengers Bengaluru को भी जीत दिला चुके हैं, इस जीत से बेहद खुश नजर आए। Rajat Patidar ने उन्होंने कहा,

“हर कप्तान चाहता है कि उसकी टीम ट्रॉफी जीते। हमारी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया। Yash और Danish की बैटिंग शानदार रही।”

South Zone के कप्तान Mohammed Azharuddeen ने भी टीम के संघर्ष की तारीफ की। उन्होंने कहा,

Mohammed Azharuddeen
Mohammed Azharuddeen

“हमने दूसरी पारी में अच्छी वापसी की और आखिरी दिन भी मुकाबला आसान नहीं होने दिया। अब Ranji Trophy का सीजन आ रहा है, इस अनुभव से हम और बेहतर खेलेंगे।”

उन्होंने यह भी माना कि बल्लेबाज़ी में कुछ गलत फैसले हुए, खासकर Central के स्पिनरों के सामने।

Also Read: Handshake न करने का भारतीय कोच का था Idea, देना चाहते थे ये Message

Anjali Maikhuri