जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि उन्हें लगता है कि आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ पर लगा 12 महीने का प्रतिबंध काफी ‘कड़ा’ है। उन्होंने कहा कि उन्हें स्मिथ के लिये बहुत दुख है और उन्होंने उनके समर्थन में एक संदेश भेजा है। डु प्लेसिस ने कहा कि यह हफ्ता काफी विवाद भरा रहा।
वह अभी जिस दौर से गुजर रहा है, मुझे उनके प्रति सहानुभूति है। डु प्लेसिस खुद गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में दो बार दोषी पाये जा चुके हैं लेकिन उन पर केवल एक बार ही जुर्माना लगा और कभी भी उन्हें प्रतिबंधित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह अच्छे खिलाड़ियों में से एक है और वह बस सिर्फ गलत जगह फंस गया। वह और मजबूत वापसी करेगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



