Rishab Pant ने किया रैना और धोनी के लिए दिल छू लेने वाला ट्वीट

Summary :

NULL

भारतीय युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आईपीएल 2018 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। आईपीएल की शुरूआत से ही ऋषभ पंत बहुत अच्छी फोर्म में नजर आ रहे हैं।

आईपीएल 11 में ऋषभ पंत ने बहुत जबरदस्त पर्फोर्मेंस भी दिए हैं। इस सीजन में ऋषभ पंत ने दिलचस्प और विनाशकारी पारी खेली हैं और बता दें कि इनकी शानदार पारी आईपीएल में सबसे मजबूत गेंदबाजी के सामने खेली हैं।

ऋषभ पंत ने आईपीएल 2018 की सबसे मजबूत गेंदबाजी लाइन अप वाली टीम के खिलाफ 128 रन बनाए थे। ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया था और लीग का व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर बनाया था।

यह खिलाड़ी ऋषभ पंत है जिसने इस मैच में 128 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। जिसमें 15 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इस मैच में इनके प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई थी। इनकी टीम के बारे में बात करे तो, दिल्ली डेयरडेविल्स ने नॉकआउट के लिए अपना मौका गंवा दिया है क्योंकि इस सत्र में वे पहले से ही नौ मैचों में हार चुके हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स को अगले शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सामना करते देखा जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स पहले से ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस मैच से पहले दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को दक्षिण दिल्ली में फाइव स्टार होटल में एक-दूसरे के साथ घूमते देखा गया था।

इसके बाद ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी और सुरेश रैना के साथ एक तस्वीर शेयर की है।इस तस्वीर के साथ साथ इन्होने एक प्यारा सा कैपशन भी लिखा है।

When you have seniors like these ✌?@mahi7781 @sureshraina3 ??

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant) on

ऋषभ पंत का उत्साह इनके कैप्शन से स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सभी को आकर्षित किया हुआ है।

इन्होने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि जब आपके पास इन @ mahi7781 @ sureshraina3 जैसे सीनियर हैं।”

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team