Rohit Sharma ने उड़ाया Ben Stokes or England Team का मज़ाक

Summary :

Rohit Sharma on Ashes: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Rohit Sharma,ने हाल ही में इंग्लैंड की मुश्किलों पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में बात की है। गुरुग्राम में एक Event के दौरान Rohit ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेलना दुनिया की सबसे कठिन चुनौती होती है। उन्होंने हँसते हुए कहा, “Australiaमें खेलना सबसे मुश्किल है, ये बात आप इंग्लैंड से पूछ सकते हो।” रोहित का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस को काफी पसंद आया। Rohit Sharma on Ashes: Rohit Sharma का बयान जमकर वायरल Rohit Sharma का यह बयान ऐसे समय आया…

Rohit Sharma on Ashes: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Rohit Sharma,ने हाल ही में इंग्लैंड की मुश्किलों पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में बात की है। गुरुग्राम में एक Event के दौरान Rohit ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेलना दुनिया की सबसे कठिन चुनौती होती है। उन्होंने हँसते हुए कहा, “Australiaमें खेलना सबसे मुश्किल है, ये बात आप इंग्लैंड से पूछ सकते हो।” रोहित का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस को काफी पसंद आया।

Rohit Sharma on Ashes: Rohit Sharma का बयान जमकर वायरल

Rohit Sharma on Ashes
Rohit Sharma on Ashes

Rohit Sharma का यह बयान ऐसे समय आया है जब इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही Ashes Series में बुरी तरह संघर्ष कर रही है। इंग्लैंड इस समय सीरीज़ में 3-0 से पीछे है और अब एशेज ट्रॉफी जीतने की दौड़ से बाहर हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीनों टेस्ट मैच जीतकर सीरीज़ अपने नाम कर ली है।

इंग्लैंड को पहले दो टेस्ट मैचों में पर्थ और ब्रिसबेन में 8-8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ये दोनों मैच तीन दिन के अंदर ही खत्म हो गए। इसके बाद एडिलेड टेस्ट में भी इंग्लैंड 82 रनों से हार गया। इन हारों ने इंग्लैंड टीम की तैयारियों और रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Rohit Sharma on Ashes: England की हालत खराब, कोच Brendon McCullum पर उठे सवाल

Brendon McCullum
Brendon McCullum

England की लगातार हार के बाद टीम के हेड कोच Brendon McCullum भी आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। कुछ पूर्व इंग्लिश खिलाड़ियों ने तो यहाँ तक कह दिया कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि मैकुलम ने हार के बाद जिम्मेदारी ली और माना कि उनकी टीम हर विभाग में कमजोर साबित हुई।

मैच के बाद बातचीत में मैकुलम ने कहा कि टीम बहुत उम्मीदों के साथ ऑस्ट्रेलिया आई थी, लेकिन तीनों टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें पूरी तरह पछाड़ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जब लक्ष्य पूरे नहीं होते, तो हार को स्वीकार करना पड़ता है।

मैकुलम के मुताबिक गेंदबाज़ी में टीम लगातार सही लाइन और लेंथ नहीं रख पाई। बल्लेबाज़ी में ज़रूरी रन नहीं बन पाए और सही रफ्तार से खेल नहीं हो सका। वहीं फील्डिंग में भी कई आसान मौके गंवाए गए, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

अब इंग्लैंड की कोशिश यही होगी कि वे सीरीज़ के बाकी मैचों में वापसी करें और 5-0 से हार से बचें। इससे पहले इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में 2006-07 और 2013-14 में 5-0 से हार झेलनी पड़ी थी।

Also Read: करोड़ों के मालिक हैं शार्दुल ठाकुर, क्रिकेट के अलावा इन 8 ब्रांड से करते हैं कमाई

Anjali Maikhuri