Rohit-Virat: टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा अपने पहले और सबसे चर्चित हिस्से के अंत की ओर बढ़ रहा है। 19 अक्टूबर से शुरू हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार, 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह दौरा यहीं तक खास रहेगा। क्योंकि टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा का सफर इसी वनडे सीरीज के साथ खत्म होने जा रहा है।
Virat-Rohit के करियर पर फिर उठे सवाल
बीते एक साल में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। दोनों अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। यही वजह है कि उनके भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं और अटकलें तेज हैं। हालांकि, तमाम कयासों के बीच दोनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में चुना गया था। यह वही सीरीज थी, जो मार्च में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद इन दोनों की पहली इंटरनेशनल सीरीज रही।
अब जब यह सीरीज खत्म होने जा रही है, तो एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं। क्या यह विराट-रोहित की आखिरी सीरीज होगी? दोनों खिलाड़ियों ने पहले ही संकेत दिए थे कि वो वर्ल्ड कप 2027 तक खेलना चाहते हैं। लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इस पर अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।
विराट और रोहित का भविष्य अब काफी हद तक चयन समिति के फैसले पर निर्भर करेगा। अजीत अगरकर और उनकी टीम को यह तय करना होगा कि क्या इन दोनों दिग्गजों को अगली सीरीज में मौका दिया जाए या नहीं। हालांकि, करोड़ों भारतीय फैंस की यही इच्छा होगी कि दोनों मैदान पर खेलते रहें और भारतीय क्रिकेट को अपनी क्लास और अनुभव से आगे बढ़ाते रहें।

अब कब लौटेंगे मैदान पर विराट और रोहित?
अगर सब कुछ ठीक रहा और दोनों फिटनेस व चयन की कसौटी पर खरे उतरे, तो फैंस को उन्हें दोबारा देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगी, जो नवंबर के अंत में भारत में खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर को एम.एस. धोनी के शहर रांची से होगी। दूसरा वनडे 3 दिसंबर को न्यू रायपुर (छत्तीसगढ़) में खेला जाएगा। जबकि आखिरी वनडे 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में आयोजित होगा।
Also Read: ऑस्ट्रेलिया में Rohit Sharma का धमाका, बने कंगारुओं के घर में घुसकर 1000 रन ठोकने वाले पहले भारतीय


Download Android App
Download iOS App





