सौरव गांगुली और डोना गांगुली को मिले धमकी भरे पत्र, पर्सनल सेक्रेटरी ने दर्ज कराई शिकायत

Summary :

Sourav Ganguly Threatening Letters: सौरव गांगुली और पत्नी डोना को धमकी भरे पत्र, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष Sourav Ganguly और उनकी पत्नी डोना गांगुली से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को पिछले कुछ महीनों से लगातार कुछ ऐसे पत्र मिल रहे थे, जिनमें सौरव गांगुली के खिलाफ आपत्तिजनक और बुरा-भला लिखा गया था। शुरुआत में परिवार ने इन पत्रों को बहुत बड़ा खतरा नहीं माना, लेकिन हाल ही में मिले पत्रों में कथित तौर पर सीधे सुरक्षा को लेकर धमकियां दी गईं।…

Sourav Ganguly Threatening Letters: सौरव गांगुली और पत्नी डोना को धमकी भरे पत्र, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

Sourav Ganguly
Sourav Ganguly

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष Sourav Ganguly और उनकी पत्नी डोना गांगुली से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को पिछले कुछ महीनों से लगातार कुछ ऐसे पत्र मिल रहे थे, जिनमें सौरव गांगुली के खिलाफ आपत्तिजनक और बुरा-भला लिखा गया था। शुरुआत में परिवार ने इन पत्रों को बहुत बड़ा खतरा नहीं माना, लेकिन हाल ही में मिले पत्रों में कथित तौर पर सीधे सुरक्षा को लेकर धमकियां दी गईं। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

Sourav Ganguly Threatening Letters: कई महीनों से आ रहे थे Letter, अब पुलिस में शिकायत

Sourav Ganguly with family
Sourav Ganguly with family

बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली को पिछले कई महीनों से ऐसे पत्र मिल रहे थे, जिनमें उनके बारे में अपमानजनक बातें लिखी होती थीं। उस समय परिवार ने शायद इसे सिर्फ परेशान करने की कोशिश माना और पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन हाल के पत्रों में मामला काफी गंभीर हो गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इन नए Letters में सिर्फ सौरव गांगुली ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी डोना गांगुली और परिवार के साथ काम करने वाले लोगों को भी निशाना बनाया गया। सुरक्षा को लेकर धमकी मिलने के बाद परिवार ने पुलिस से मदद लेने का फैसला किया।

सौरव गांगुली की Personal Secretary Tania Bhattacharya ने इस मामले में Thakurpukur Police Station में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में सौरव, डोना और उनके स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। साथ ही पुलिस से अपील की गई है कि पत्र भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाया जाए और उसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाए।

पुलिस खंगाल रही है Courier की पूरी जानकारी

Sourav Ganguly Threatening Letters
Sourav Ganguly Threatening Letters

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सबसे अहम कड़ी इन पत्रों को भेजने वाले Courier Packets को माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये पत्र कहां से भेजे गए थे और इन्हें सौरव गांगुली तक कैसे पहुंचाया गया।

पुलिस पत्रों पर लिखे गए Sender Name और Address की भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक यह पक्का नहीं हुआ है कि पत्रों पर जिस व्यक्ति का नाम और पता लिखा है, वही इन्हें भेज रहा था। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी दूसरे व्यक्ति के नाम या पते का इस्तेमाल तो नहीं किया गया।

फिलहाल कथित धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन पत्रों के पीछे असली वजह क्या है।

कौन है, धमकी देने की वजह क्या है और क्या पत्रों पर दी गई जानकारी सच है या नहीं।

Also Read: इस एक वजह के चलते भारत के लिए 2027 विश्व कप जीतना हुआ बेहद मुश्किल

Anjali Maikhuri