इस एक वजह के चलते भारत के लिए 2027 विश्व कप जीतना हुआ बेहद मुश्किल

Summary :

Team India 2027 World Cup: अगले साल साउथ अफ्रीका में क्रिकेट का महाकुंभ यानि विश्व कप होने वाला है. जिसमें टीम इंडिया भी हिस्सा लेने जा रही है. शुभमन गिल इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे. वर्ल्ड कप कैंपेन से पहले इंडियन क्रिकेट टीम के सामने एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है. जिससे पार पाना आसान नहीं रहेगा. और जो आगामी वर्ल्ड कप में भारत की राह का रोड़ा बन सकता है. Team India 2027 World Cup 2027 वर्ल्ड कप खेलने जो टीम इंडिया जाएगी, उसमें अधिकतर युवा खिलाड़ी होंगे. गौरतलब है कि…

Team India 2027 World Cup: अगले साल साउथ अफ्रीका में क्रिकेट का महाकुंभ यानि विश्व कप होने वाला है. जिसमें टीम इंडिया भी हिस्सा लेने जा रही है. शुभमन गिल इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे. वर्ल्ड कप कैंपेन से पहले इंडियन क्रिकेट टीम के सामने एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है. जिससे पार पाना आसान नहीं रहेगा. और जो आगामी वर्ल्ड कप में भारत की राह का रोड़ा बन सकता है.

Team India 2027 World Cup

Team India 2027 World Cup
Team India 2027 World Cup

2027 वर्ल्ड कप खेलने जो टीम इंडिया जाएगी, उसमें अधिकतर युवा खिलाड़ी होंगे. गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. जहां सीनियर प्लेयर्स की टीम से विदाई हो रही है. वहीं नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है. हालांकि जो यंगस्टर्स टीम की स्कीम ऑफ थिंग्स में हैं, उनमें से अधिकतर खिलाड़ी चोटिल हैं. जिनका बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब चल रहा है. लिस्ट में कुल 13 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इंजरी से जूझ रहे हैं. ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही हैं. वहीं कुछ सीनियर प्लेयर्स भी हैं, जो टीम के लिए काफी अहम हैं, लेकिन इस समय चोटिल होकर फिटनेस हासिल करने की जद्दोजहद कर रहे हैं.

13 खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इस समय भारतीय क्रिकेट से जुड़े 13 खिलाड़ी चोटिल हैं.  हार्दिक पांड्या लेफ्ट थाई इंजरी से जूझ रहे हैं. जसप्रीत बुमराह को पीठ में दिक्कत है. नितीश कुमार रेड्डी लेफ्ट थाई इंजरी से परेशान हैं. हर्षित राणा को राइट हैमिस्ट्रिंग इंजरी है, जिससे ऊबरने की कोशिश कर रहे हैं. वाशिंटन सुंदर को लेफ्ट हैमिस्ट्रिंग इंजरी है. साई सुदर्शन को दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन है. वरुण चक्रवर्ती को राइट हैमिस्ट्रिंग इंजरी हुई है. आकाश दीप को लोवर बैक में स्ट्रेस फ्रैक्टर है. अशोक शर्मा भी स्ट्रेस फ्रैक्चर से संघर्ष कर रहे हैं. सुयष शर्मा को घुटने में इंजरी है, युद्धवीर सिंह को कंधे में इंजरी है, रियान पराग को राइट कलाई में इंजरी है, हिमांशू सिंह को घुटने में इंजरी है.

 

Read More: टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं Rohit Sharma, जानें ‘Rohit Sharma Show’ की पूरी डिटेल्स

Raj Kiran