श्रीसंत को बीसीसीआई के पक्षपात के लिये सबूत देने चाहिए : कपिल देव

Summary :

NULL

बेंगलुरू : भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव चाहते हैं कि मैच फिक्स करने के आरोपी एस श्रीसंत अपने उन दावों को साबित करने के लिये सबूत पेश करें कि बीसीसीआई उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा।  श्रीसंत को मैच फिक्सिंग के आरोपों में आजीवन प्रतिबंधित किया हुआ है और वह तब से अदालत में इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।

बीसीसीआई अपने फैसले पर अडिग है और उसने केरल के इस तेज गेंदबाज पर से आजीवन प्रतिबंध नहीं हटाया है।  कपिल ने यहां कृष्णापथनम गोल्डन ईगल्स गोल्फ चैम्पियनशिप के मौके पर पत्रकारों से कहा, अगर उसे (श्रीसंत) को ऐसा (कि बीसीसीआई पक्षपात कर रहा है) लगता है तो उसे अपने दावों को साबित करने के लिये सबूत पेश करने चाहिए। हर व्यक्ति को लगता है कि उसे देश के लिये खेलना चाहिए लेकिन एक मैच में सिर्फ 11 खिलाड़ ही खेल सकते हैं।

Desk Team