जिसके एक कैच ने बचाई 150 करोड़ लोगों की आस…जानिये उस सूर्य की कहानी |Suryakumar Yadav|

Summary :

Suryakumar Yadav Birthday Special :  लॉन्ग ऑफ, लॉन्ग ऑफ, लॉन्ग ऑफ, सूर्यकुमार यादव…..यह कैच नहीं यह वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो सकती है। 29 जून के बाद से ही यह कमेंटरी हमने कितनी ही बार सुन ली होगी। इसे जितनी मर्ज़ी बार सुनो मन ही नहीं भरता…. हमारे दादा जी ने हमारे पापा को कपिल देव के ऐतिहासिक कैच का ख़ास मोमेंट बताया था….हमारे पापा ने श्रीसंथ के कैच के बारे में हमे बताया था और हम अपने आने वाली जनरेशन को सूर्यकुमार यादव के कैच के बारे में बताएँगे। सूर्य के उस कैच ने उस दिन 150 करोड़ लोगों की…

Suryakumar Yadav Birthday Special :  लॉन्ग ऑफ, लॉन्ग ऑफ, लॉन्ग ऑफ, सूर्यकुमार यादव…..यह कैच नहीं यह वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो सकती है। 29 जून के बाद से ही यह कमेंटरी हमने कितनी ही बार सुन ली होगी। इसे जितनी मर्ज़ी बार सुनो मन ही नहीं भरता…. हमारे दादा जी ने हमारे पापा को कपिल देव के ऐतिहासिक कैच का ख़ास मोमेंट बताया था….हमारे पापा ने श्रीसंथ के कैच के बारे में हमे बताया था और हम अपने आने वाली जनरेशन को सूर्यकुमार यादव के कैच के बारे में बताएँगे। सूर्य के उस कैच ने उस दिन 150 करोड़ लोगों की साँसों को थाम लिया था। अगर वह कैच नहीं होता तो शायद भारीय क्रिकेट के बड़े बड़े फैंस डिप्रेशन में चले जाते। लेकिन आज हम आपको सूर्यकुमार यादव के बारे में क्यों बता रहे हैं….तो आपको बता दें कि भारत के टी20 कप्‍तान सूर्यकुमार यादव आज अपना 34वां जन्‍मद‍िन मना रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  • सूर्यकुमार यादव आज अपना 34वां जन्‍मद‍िन मना रहे हैं।
  • वह भारतीय टी20 टीम के कप्तान 
  • टी20 विश्व कप 2024 में लिया हेनरिक क्लासेन का ऐतिहासिक कैच

टीम इंडिया में लेट डेब्‍यू करने वाले सूर्या ने कम समय में ही अपना दबदबा कायम कर लिया है। उन्‍होंने 31 साल की उम्र में साल 2021 में इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था। मिस्‍टर 360 ने इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्‍हें टीम इंडिया से बुलाया आया। एक बार भारतीय टीम में एंट्री के बाद उन्‍होंने अपनी जगह पक्‍की ही कर ली है।
सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 में मुंबई में हुआ था। हालांकि, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं। स्‍काई ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में साल 2010 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 89 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली थी। इंडियन प्रीमियर लीग में वह मुंबई इंडियंस के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से भी खेल चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने साल 2020 में IPL का खिताब जीता था। इस सीजन ने स्‍काई ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की थी। उन्‍होंने 16 मुकाबले में 480 रन जड़े थे। इसी प्रदर्शन के चलते सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में जगह मिली थी। सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च 2021 को इंग्‍लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था।


डेब्‍यू मैच में उन्‍होंने 31 गेंदों पर 57 रन की धुंआधार पारी खेलकर सभी को चौंका दिया था। उन्‍होंने अब तक खेले 71 टी20 इंटरनेशनल की 68 पारियों में 42.66 की औसत और 168.65 की स्‍ट्राइक रेट से 2432 बनाए हैं। फटाफट क्रिकेट में उन्‍होंने 20 अर्धशतक के साथ ही 4 शतक भी जमाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्‍कोर 117 रन है। वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव को स्‍काई नाम दिया था। सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर में अब तक 37 वनडे मैच भी खेले हैं। इस दौरान 35 पारियों में उन्‍होंने 25.76 की औसत और 105.02 की स्‍ट्राइक रेट से 773 रन बनाए हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्‍होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं।


साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पंड्या के ओवर में सूर्यकुमार यादव का कैच सबसे बड़ा टर्निंग प्‍वाइंट साबित हुआ था. सूर्या ने डेविड मिलर का कैच पकड़कर मैच को भारत की झोली में डाल दिया था. मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में जय शाह की मौजूदगी में टी दिलीप ने ‘फिल्‍डर ऑफ द मैच’ का मेडल भी सूर्यकुमार यादव को दिया था.
मौजूदा दौर में सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट के नंबर 2 बल्लेबाज हैं जबकि लगभग ढाई साल तक वह पहले पायदान पर काबिज थे और कोई उनके आसपास भी नहीं थे। फैंस उन्हें भारत का एबी डीविलियर्स मानते हैं। वह इस समय भारत के टी20 कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में हाल ही में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया था वहीं अगले महीने यही टीम बांग्लादेश के खिलाफ घरेलु सरजमीं पर 3 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलने उतरेगी। सूर्यकुमार यादव की इतनी साड़ी मेमोरीज के लिए उन्हें हम यही कहेंगे “थैंक्यू सो मच सूर्या”। आपने भारत का मान बढ़ाया है।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.