नई दिल्ली: ऑलराउंडर थिसारा परेरा भारत के खिलाफ तीन मैचों की एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही मैचों की 20 सीरीज में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालेंगे जो उनके करियर में यह पहला मौका भी होगा। उन्हें उपुल थरंगा की जगह यह जिम्मा सौंपा गया है। परेरा को तीन वनडे और तीन टंवटी वं 20 मैचों की सीरीज के लिये दोनों ही प्रारूपों में श्रीलंका का कप्तान बनाया गया है। श्रीलंका के भारत दौरे का समापन 24 दिसंबर को मुंबई में तीसरे टंवटी 20 के साथ होगा।
परेरा को सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा के स्थान पर श्रीलंका का सीमित ओवर कप्तान बनाया गया है जिनकी कप्तानी में उसने अपने ही घरेलू मैदान पर इस वर्ष 0-5 की करारी शिकस्त झेली थी। ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने चैंपियंस ट्राफी में खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद दिनेश चांडीमल को टेस्ट जबकि थरंगा को सीमित ओवर कप्तान बनाया गया था। थरंगा श्रीलंका के बेहतरीन बल्लेबाजों में हैं लेकिन उनकी कप्तानी संतोषजनक नही रही है। लेकिन उनकी कप्तानी में श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका, भारत और पाकिस्तान के खिलाफ व्हाइटवॉश झेलना पड़ा है।


Download Android App
Download iOS App



