द हंड्रेड लीग में सनराइजर्स लीड्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने टूर्नामेंट के इतिहास में अब एक नया चैप्टर जोड़ दिया है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में टीम ने लंदन स्पीरिट के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 241 रन ठोक दिए। ये द हंड्रेड लीग के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 445 रन बनाए और दर्शकों को चौकों-छक्कों की जबरदस्त बारिश देखने को मिली।
The Hundred League New Record: टूटा पुराना रिकॉर्ड

इससे पहले द हंड्रेड लीग का बेस्ट स्कोर ओवल इन्विंसिबल्स के नाम था, जिसने पिछले सीजन वेल्श फायर के खिलाफ 226 रन बनाए थे। अब सनराइजर्स लीड्स ने 241 रन बनाकर उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वहीं खास बात यह है कि द हंड्रेड लीग में एक पारी सिर्फ 100 गेंदों की होती है, इसलिए इस स्कोर की अहमियत और भी बढ़ जाती है। यह टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ नौवीं बार है जब किसी टीम ने 200 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
द हंड्रेड लीग के सबसे बड़े स्कोर:

241 रन – सनराइजर्स लीड्स
226 रन – ओवल इन्विंसिबल्स
214 रन – बर्मिंघम फीनिक्स
मार्श, रिकेल्टन और ब्रूक ने मचाई तबाही

सनराइजर्स लीड्स की विस्फोटक बल्लेबाजी की शुरुआत मिचेल मार्श और रायन रिकेल्टन ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की शानदार पार्टनरशिप कर के टीम को मजबूत सिचुएशन में पहुंचा दिया। मार्श ने सिर्फ 37 गेंदों में 76 रन बनाए, जबकि रायन रिकेल्टन 42 गेंदों पर 94 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके बाद हैरी ब्रूक ने भी तूफानी अंदाज दिखाते हुए सिर्फ 18 गेंदों में 55 रन जड़ दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
गेंदबाजों की हुई जमकर धुनाई

लंदन स्पीरिट के लगभग सभी बेहतरीन गेंदबाज महंगे साबित हुए। लियाम लिविंगस्टोन, एडम जैम्पा, जेमी ओवरटन और डेविड विली पर सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे। कोई भी गेंदबाज ओपोनेंट बल्लेबाजों पर रोक नहीं लगा सका, जिसका नतीजा रिकॉर्डतोड़ स्कोर के रूप में सामने आया।
मुकाबले में लगे 31 छक्के
यह मैच बल्लेबाजों के नाम भी रहा। दोनों टीमों ने मिलकर 31 छक्के और 38 चौके लगाए। इनमें से 21 छक्के अकेले सनराइजर्स लीड्स के बल्लेबाजों ने लगाए, जबकि लंदन स्पीरिट की ओर से 10 छक्के देखने को मिले। 242 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए लंदन स्पीरिट ने भी स्ट्रगल किया, लेकिन टीम 204 रन तक ही पहुंच सकी। डेविड विली ने 46 गेंदों में शानदार 83 रन बनाए, हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
प्वाइंट्स टेबल में सिचुएशन
इस जीत के साथ सनराइजर्स लीड्स ने पांच मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई। वहीं लंदन स्पीरिट की सिचुएशन लगातार खराब बनी हुई है। टीम पांच मुकाबलों में सिर्फ एक जीत हासिल कर सकी है और फिलहाल सातवें नंबर पर मौजूद है।
Read More: Jasprit Bumrah की चोट ने खड़े किए सवाल, फिटनेस मैनेजमेंट पर लगे गंभीर आरोप


Download Android App
Download iOS App




