इस बार अलग होगा आइपीएल 2018, BCCI ने DRS के लिए दी हरी झंडी

Summary :

NULL

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 को पहले के सीजन्स से ज्यादा रोमांचित बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। कुछ खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई ने 2018 सीजन के लिए डीआरएस (डिसिजन रिव्यू सिस्टम) को मंजूरी दे दी है।

ipl drs

खबरों के मुताबिक, इसपर काफी वक्त से बातचीत चल रही थी और आखिर में बोर्ड ने हामी भर दी है।

खबर के मुताबिक, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगभग दो सालों से यह सिस्टम इस्तेमाल किया जा रहा है।

अधिकारी के मुताबिक, बीसीसीआई को भी काफी वक्त से आईपीएल में इसकी जरूरत महसूस हो रही थी। आखिर में इस सीजन में इसे शामिल कर ही लिया।

बीसीसीआइ ने आइपीएल के डीआरएस के उपयोग के मद्देनजर ही विशाखापत्तनम में देश के 10 घरेलू अंपायरों के लिए डीआरएस की कार्यशाला आयोजित की थी।

umpire

आइसीसी के अंपायर्स कोच डेनिस बर्न्स और ऑस्ट्रेलियाई अंपायर पॉल राइफल ने इस तकनीक के बारे में भारतीय अंपायर्स को जानकारी दी थी। ये 10 अंपायर अब आइपीएल में अंपायरिंग करेंगे।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Desk Team