बेंगलुरु : आईपीएल के 11वें संस्करण में शुरूआत से ही उतार-चढ़ाव से गुजर रही दिल्ली डेयरडेविल्स अपने नये कप्तान गौतम गंभीर के नेतृत्व में भी खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है और शनिवार को अपने अगले मुकाबले में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ पटरी पर लौटने के लिये जोर लगाएगी। गंभीर ने आईपीएल में दो बार कोलकाता नाइटराइडर्स को चैंपियन बनाया है लेकिन उनके नेतृत्व में दिल्ली कुछ खास नहीं कर पा रही है और अपने पिछले चार मैचों में केवल एक ही जीत सकी है।
पिछले मैच में उसे कोलकाता से हार झेलनी पड़ी और वह तालिका में आखिरी पायदान पर चल रही है। दूसरी ओर देश और दुनिया के भी स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के नेतृत्व वाली बेंगलुरू का भी हाल बदला नहीं है। विराट के अलावा ए बी डीविलियर्स, क्विंटन डी काक जैसे जबरदस्त खिलाड़ियों वाली बेंगलुरू आईपीएल के पिछले 10 संस्करणों की तरह 11वें संस्करण में भी फिसड्डी ही साबित हो रही है और उसने भी पिछले चार मैचों में केवल एक ही मैच जीता है और वह आठ टीमों में सातवें नंबर पर है। बेंगलुरू ने अपना पिछला मैच मुंबई इंडियन्स के हाथों 46 रन से गंवाया था।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



