मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया में भारत को दो सीरीज में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को रॉड लावेर एरेना में महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर से मुलाकात की। कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंडस्लैम देखने पहुंचे थे जिसमें उन्होंने गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच का पुरूष एकल के तीसरे दौर का मैच और सेरेना विलियम्स का महिला एकल मैच देखा।
कोहली ने सोशल मीडिया पर फेडरर के साथ अपनी और अनुष्का की फोटो पोस्ट की। कोहली ने ट्वीट किया कि आस्ट्रेलियाई ओपन में शानदार दिन। आस्ट्रेलिया में गर्मिंयों का समापन करने का शानदार तरीका। आस्ट्रेलियाई ओपन का शुक्रगुजार रहूंगा। आस्ट्रेलियाई ओपन के अधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी तीनों की फोटो ट्वीट की जिसमें तीनों मुस्कुरा रहे थे और इसका शीर्षक था, ‘‘तीन हस्तियां, एक फोटो।


Download Android App
Download iOS App



