Rishabh Pant को क्यों बोला इस शख्स ने मिरेकल मैन

Summary :

आईपीएल 2024 की शुरुआत अब से सिर्फ कुछ दिनों की दूरी पर है, ऐसे में सभी की निगाहें Rishabh Pant पर ख़ास तौर पर बनी हुई है। पंत जब अपने जीवन के मुश्किल समय में जूझ रहे थे उस समय को याद करते हुए उनके ख़ास डॉक्टर ने Rishabh Pant से जुडी जानकारी साझा की है। HIGHLIGHTS  Rishabh Pant की होगी आईपीएल में वापसी कार एक्सीडेंट की वजह से 15 महीने क्रिकेट से दूर पंत को एनसीए से मिला फिटनेस पास एनओसी भयावह सड़क हादसे में जान बचने के बाद ऋषभ पंत को इसमें कोई शक नहीं था कि वह…

आईपीएल 2024 की शुरुआत अब से सिर्फ कुछ दिनों की दूरी पर है, ऐसे में सभी की निगाहें Rishabh Pant पर ख़ास तौर पर बनी हुई है। पंत जब अपने जीवन के मुश्किल समय में जूझ रहे थे उस समय को याद करते हुए उनके ख़ास डॉक्टर ने Rishabh Pant से जुडी जानकारी साझा की है।

HIGHLIGHTS

  •  Rishabh Pant की होगी आईपीएल में वापसी
  • कार एक्सीडेंट की वजह से 15 महीने क्रिकेट से दूर
  • पंत को एनसीए से मिला फिटनेस पास एनओसी

भयावह सड़क हादसे में जान बचने के बाद ऋषभ पंत को इसमें कोई शक नहीं था कि वह शीर्ष स्तर पर फिर क्रिकेट खेलेंगे और इसके लिये चमत्कार की जरूरत होगी तो वह भी कर गुजरेंगे। उनका इलाज कराने वाले मशहूर आर्थोपीडिक सर्जन दिनेश पर्डीवाला को यकीन नहीं था लेकिन पंत ने सारी चिंताओं को दरकिनार करते हुए कहा कि वह चमत्कार करेंगे। पर्डीवाला ने 14 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे पंत के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए एक शो में कहा ,‘‘ तुम्हारा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटना चमत्कार होगा । इतना बुरी तरह से घुटना जगह से खिसकने के बाद , इस तरह के हालात में । इस पर उसने कहा था ,‘‘ मैं ‘मिरेकल मैन’ (चमत्कार करने वाला) हूं । मैने दो बार किया और तीसरी बार भी करूंगा ।’’ ‘मिरेकल मैन’ का पहला भाग बीसीसीआई टीवी पर बृहस्पतिवार को जारी होगा।


पंत ने ट्रेलर में कहा कि वह सामान्य के बहुत करीब महसूस कर रहे हैं । पंत इंडियन प्रीमियर लीग के जरिये वापसी करेंगे । राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के फिजियोथेरेपिस्ट धनंजय कौशिक ने बताया कि उनकी चोट कितनी गहरी थी । उन्होंने कहा ,‘‘ दाहिने घुटने का हर एक लिगामेंट क्षतिग्रस्त था । एसीएल (एंटेरियर क्रूसिएट लिगामेंट), पीसीएल (पोस्टेरियर क्रूसिएट लिगामेंट) , लेटरल कोलेटरल लिगामेंट सब कुछ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जांघ की मांसपेशियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी । मुझे लगता है कि ऐसे में कोई वापसी कर सकता था तो वह ऋषभ ही था । उसने इतनी मेहनत की और उसके भीतर गजब का जज्बा है।’ पंत की दिल्ली कैपिटल्स टीम 23 मार्च को पहला मैच मोहाली में पंजाब किंग्स से खेलेगी । पंत दिसंबर 2022 में रुड़की अपने घर जाते समय कार हादसे का शिकार हुए थे ।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.